Ubon 3-in-1 Wireless Charger Review: एक साथ चार्ज करें फोन और एक्सेसरीज, जानें हमें कैसा लगा
Ubon 3-in-1 Wireless Charger Review: एक साथ चार्ज करें फोन और एक्सेसरीज, जानें हमें कैसा लगा
Ubon ने हाल ही में अपना 3-इन-1 वायरलेस चार्जिंग स्टेशन लॉन्च किया है। यह एक कॉम्पैक्ट डिवाइस है, जिस पर आप आपने स्मार्टफोन, ईयरबड्स और स्मार्टवॉच तीनों चार्ज कर सकते हैं यानी एक ही चार्जर से आप अपने सभी एक्सेसरीज को चार्ज कर सकते हैं।
Published : Apr 25, 2026 06:08 pm IST, Updated : Apr 25, 2026 06:08 pm IST
1/5Image Source : Ubon
Ubon ने हाल ही में अपना 3-इन-1 वायरलेस चार्जिंग स्टेशन लॉन्च किया है। यह एक कॉम्पैक्ट डिवाइस है, जिस पर आप आपने स्मार्टफोन, ईयरबड्स और स्मार्टवॉच तीनों चार्ज कर सकते हैं यानी एक ही चार्जर से आप अपने सभी एक्सेसरीज को चार्ज कर सकते हैं। इसकी कीमत 1,449 रुपये है। हमने इस वायरलेस चार्जर को कुछ दिन यूज किया है। हमें ये कैसा लगा है, आइए जानते हैं...
2/5Image Source : Ubon
देसी कंपनी के इस पोर्टेबल चार्जिंग स्टेशन Ubon WC 915 में 22W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। इस पोर्टेबल वायरलेस चार्जिंग स्टेशन में तीन पैड दिए गए हैं, जिन्हें एक ही स्ट्रैप में फिट किया गया है। आप अपने डिवाइस को चार्ज करने के बाद इसे मोड़कर पॉकेट में रख सकते हैं। इसमें जो स्ट्रैप दिया गया है उसमें मैट फिनिश मिलती है, जो देखने में अच्छा लुक देता है।
3/5Image Source : India TV
इस चार्जिंग स्टेशन के साथ एक USB Type C केबल मिलता है, जिसे आप अडेप्टर से कनेक्ट कर सकते हैं। इस डिवाइस का वजन ज्यादा नहीं है, जिसकी वजह से इसे आप आसानी से कैरी कर सकते हैं। इसके तीनों चार्जिंग डेक पर भी अच्छी फिनिशिंग मिलता है। इसमें प्लास्टिक बॉडी यूज किया गया है, जिसके अंदर मैग्नेटिक क्वॉइल लगा है।
4/5Image Source : India TV
इस चार्जिंग स्टेशन पर हमने एक साथ दो स्मार्टफोन चार्ज करके देखा। दोनों फोन एक साथ चार्ज हो गए। वहीं, तीसरे डॉक पर जब हमने चार्जिंग के लिए एक और फोन रखा तो वो चार्ज नहीं हुआ। यह चार्जिंग डॉक खास तौर पर ईयरबड्स के लिए है। इस पर फोन चार्ज नहीं होगा। वहीं, बांकी दोनों डॉक पर फोन चार्ज किया जा सकता है।
5/5Image Source : India TV
एक साथ तीन डिवाइस चार्ज करने पर चार्जिंग थोड़ी स्लो होती है। दो फोन को हमने चार्ज में लगाया है, जिसे चार्ज होने में करीब 3 घंटे का समय लगा है। हालांकि, एक ही फोन चार्ज करेंगे तो डेढ़ घंटे में यह फुल चार्ज हो जाएगा। हमें यह डिवाइस अच्छा लगा है, लेकिन यह खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो वायरलेस स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स तीनों यूज करते हैं।