टीवी, बॉलीवुड में लोगों का दिल जीत चुकीं अभिनेत्री करिश्मा तन्ना की सोशल मीडिया पर भी बड़ी फैन फॉलोइंग है। अभिनेत्री आए दिनों अपने चाहने वालों के बीच अपनी तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर चंद तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें वह अलग अलग आउटफिट में नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों में कॉमन ये है कि अभिनेत्री ने अपने लुक पर सनग्लास ट्राई किया है, जो फैंस को पसंद आ रहा है।
अभिनेत्री की तस्वीरों को पर फैंस लगातार कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में करिश्मा शरारती लुक में नजर आ रही हैं।
टेलीविजन अभिनेत्री करिश्मा तन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और एंजॉय करते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस लॉकडाउन की वजह से अपने घर में हैं।
बीते साल उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की बीच पता लगा कि उन्हें खाना बनाना पसंद है। करिश्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कपकेक प्रिपेयर करती नजर आईं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिनेत्री बीते दिनों एक्शन रियलिटी शो का हिस्सा थीं, जिसका नाम-फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 10 (केकेके 10) था, जिसे बुल्गारिया में शूट किया गया था। अभिनेत्री ने इस शो को अपने नाम किया था।
संपादक की पसंद