Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा के लिए जान की बाजी लगाएगा अरमान, इस शख्स का टूटेगा सपना
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा के लिए जान की बाजी लगाएगा अरमान, इस शख्स का टूटेगा सपना
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में अरमान को पता चलेगा कि कावेरी ने अभिरा का अपहरण कर लिया है? क्या ऐसे में वह उससे रिश्ता तोड़ देगा? वहीं अभिरा को बचाने के चक्कर में अरमान जान खतरे में पड़ने वाली है।
Published : Aug 13, 2024 08:51 pm IST, Updated : Aug 13, 2024 08:51 pm IST
1/7Image Source : Instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आ रहे समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित, गर्विता संधवानी और रोमित राज इन दिनों अपने किरदार और शो की कहानी की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस शो के अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर से इमोशनल ड्रामा देखने को मिलने वाला है।
2/7Image Source : x
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान और अभिरा की शादी के ड्रामे ने दर्शकों स्क्रीन से बांधे रखा है, लेकिन मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड के लिए हाई-वोल्टेज ड्रामा प्लान किया है जो अरमान, अभिरा, रोहित और रूही की जिंदगी में उथल-पुथल मचा देगा। खैर, एक बार फिर अरमार-अभिरा शादी नहीं कर पाएंगे।
3/7Image Source : x
वहीं अभी तक हमने देखा है कि अरमान-अभिरा से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन दादी सा की प्लान ही कुछ और होता है। वह अभिरा का अपहरण कर लेती है और अरमान को परेशान कर देती है। घर वाले अरमान के साथ अभिरा को ढूंढने में लग जाते हैं।
4/7Image Source : x
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में, अरमान (रोहित पुरोहित) कावेरी पर गुस्सा होता है क्योंकि वह अभिरा (समृद्धि शुक्ला) को निशाना बना रही है। वह कावेरी पर गुस्सा करता है क्योंकि उन्होंने उसके प्यार को हमेशा अपमानित किया है। खैर, कावेरी (अनीता राज) अभिरा के साथ अपने व्यवहार का बचाव करते नजर आती हैं।
5/7Image Source : x
दादी सा, अरमान पर भड़क जाती है। वह अरमान से कहती है कि उसे अभिरा कभी पसंद नहीं थी और वह उसके साथ कभी अच्छा व्यवहार नहीं करेगी। कावेरी के की बातें सुन अरमान हैरान हो जाता है। वहीं अरमान अभिरा को बचाने के चक्कर में बिना खाए पीए इधर-उधर भटकने लगता है।
6/7Image Source : X
अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अभिरा की तलाश में जब अरमान रोड़ पर निकलता है तो धूप में उसका सिर घूम जाता है और उसे चक्कर आ जाता है। वो वहीं एक ट्रक के सामने गिर जाता है। वहीं देखने को मिलेगा कि अरमान कावेरी से कहता है कि जिस तरह से उसने अभिरा का अपहरण किया है। उसके लिए वह कभी उन्हें माफ नहीं करेगा।
7/7Image Source : x
कावेरी तुरंत अरमान से कहती है कि वह उसके लिए मायने नहीं रखता है। कावेरी अभिरा को स्वीकार करने से इंकार कर देती है। खैर, अरमान कावेरी के गुंडों से अभिरा को बचाते हुए दिखाई देगा। जिसके बाद वह उससे कहता है कि वह उसे कभी माफ नहीं करेगा। वह कावेरी से यह भी कहता है कि अगर उनका रिश्ता टूट भी जाए तो उसे कोई परवाह नहीं है। वहीं रूही का एक बार फिर अरमान को पाने का सपना अधूरा रह जाएगा।