Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में इन दो मशहूर किरदारों की होगी मौत, अभिरा होगी बर्बाद
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में इन दो मशहूर किरदारों की होगी मौत, अभिरा होगी बर्बाद
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त हाई-वोल्टेज इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा। शो का एक परेशान कर देने वाला वीडियो सामने आए है, जिसमें अभिरा को मंडप पर गमगीन हालत में छोड़कर रूही और अरमान सुसाइड करते दिखाई देंगे। ये देख फैंस हैरान हैं।
Published : Sep 22, 2024 08:00 pm IST, Updated : Sep 22, 2024 08:00 pm IST
1/7Image Source : Instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त हाई-वोल्टेज इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा। शो का एक परेशान कर देने वाला वीडियो सामने आए है, जिसमें अभिरा को मंडप पर गमगीन हालत में छोड़कर रूही और अरमान हैरान कर देने वाला फैसला करते दिखाई देंगे।
2/7Image Source : Instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा और अरमान की शादी पर ध्यान केंद्रित किया गया है, लेकिन रूही इसका विरोध करते दिखाई देती है जो अरमान को उससे शादी करने के लिए ब्लैकमेल करती है। रोहित अपनी पत्नी रूही के असली इरादों को उजागर करता है और उसे पोद्दार के घर से निकाल देता है।
3/7Image Source : Instagram
मनीष को पता चलता है कि अभिरा अक्षरा की बेटी है और वह शादी की तैयारियों की जिम्मेदारी लेता है, बाद में इस सच्चाई को उजागर करने का फैसला करता है। इसी बीच उसे रूही के प्लान का पता चलता है, जिसके बाद उसे जबरदस्त झटका लगता है और वह आरोही और नील के रिश्ते को याद कर रो पड़ता है।
4/7Image Source : X
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अपनी शानदार कहानी से लाखों दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचे हुए है। इसी बीच राजन शाही के शो से अरमान और रूही की कुछ तस्वीरें सामने आई है। इन गमगीन तस्वीर ने दर्शकों के बीच खलबली मचा दी है। अभिरा को शादी के मंडप पर गमगीन हालत में छोड़कर अरमान, रूही के साथ दिखाई देता है।
5/7Image Source : X
अभिरा की शादी के पहले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दो मशूहर किरदार की मौत होते दिखाई देने वाली है, जिसके बाद पूरा पोद्दार और गोयनका परिवार गम में डूब जाएगा। जी हां, अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि रूही, अरमान को शादी के लिए मजबूर करते हुए खुद को मारने की धमकी देती है। ऐसे में अरमान खुद रूही के साथ सुसाइड करने चला जाता है।
6/7Image Source : X
अरमान के आरोपों को सुनकर रोहित को पहले तो यकीन नहीं हुआ। लेकिन, जैसे-जैसे उसने इस पल तक की घटनाओं को एक साथ जोड़ा, उसे स्थिति की गंभीरता का एहसास होने लगा। यह एहसास हुआ कि रूही उससे सच्चा प्यार नहीं करती थी बल्कि किसी और के प्यार में पागल थी। उसे बहुत दुख पहुंचता है। गुस्से और निराशा के आवेश में वह रूही को निकाल देता है। पूरे परिवार को रूही का सच पता चलते ही सब हैरान हो जाते हैं।
7/7Image Source : X
अरमान पूरे परिवार के सामने रूही की सारी सच्चाई बताने के लिए वह सुसाइड करने का नाटक करता है। वहीं जब रोहित शॉक्ड हो जाता है और उसपर उसकी भावनाओं के साथ खेलने का आरोप लगाता है। रोहित, रूही की बेइज्जती करता है।