PHOTOS: सहारा रेगिस्तान में चारों तरफ पसरी बर्फ की चादर, रेत के टीलों में बर्फबारी देख चौंके लोग
PHOTOS: सहारा रेगिस्तान में चारों तरफ पसरी बर्फ की चादर, रेत के टीलों में बर्फबारी देख चौंके लोग
सहारा रेगिस्तान जहां रेत ही रेत होता है, वहां अगर बर्फबारी की बात की जाए तो हैरान करने वाली बात होगी। लेकिन रेत के टीलों पर सफेद बर्फ जमी दिखाई दी है। देखें तस्वीरें...
Published : Jan 22, 2026 08:26 pm IST, Updated : Jan 22, 2026 08:26 pm IST
1/8Image Source : accweather
सहारा रेगिस्तान यानी जहां रेत ही रेत है, और रेत के टीले दिखाई देते हैं। लेकिन सहारा रेगिस्तान में रेतीले तूफानों की जगह बर्फ की चादर बिछी है और बर्फबारी हो रही है। सुनकर आप भी चौंक गए ना...लेकिन ये सच है।
2/8Image Source : accuweather
जानकारी के मुताबिक हाल ही में सहारा रेगिस्तान में बर्फबारी हुई है और रेत पर बर्फ की चादर बिछी हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रेत के टीलों पर बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई दिख रही है।
3/8Image Source : acceweather
17 जनवरी 2026 को उत्तरी अल्जीरिया के कुछ हिस्सों में बर्फबारी हुई थी और ये घटना सहारा रेगिस्तान के उत्तरी छोर पर स्थित अन सफ्रा नाम के कस्बे के पास की है, जहां का वीडियो सामने आया है। यहां रेत पर बिछी बर्फ दिखाई दे रही है, जो आश्चर्यजनक है।
4/8Image Source : accuweather
अन सफ्रा को 'रेगिस्तान का एंट्री गेट' भी कहा जाता, तस्वीरें और वीडियो वहां रहने वाले लोगों ने ही शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जो दिख रहा है वह ऐतिसाहिक है और इसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी।
5/8Image Source : accuweather
सहारा रेगिस्तान में बर्फबारी होने आश्चर्यजनक है और इसका अहम कारण उत्तरी अफ्रीका में दक्षिण की ओर बढ़ती ठंडी हवा की तेज स्पीड है। इसी वजह से बर्फबारी का नजारा दिखाई दिया है।
6/8Image Source : accuweather
बता दें कि सर्दियों में यूरोप और भूमध्यसागरीय क्षेत्र से ठंडी हवा के तेज झोंके आते रहते हैं और इस साल जनवरी में, ऐसी ही एक ठंडी हवा की वजह से उत्तरी अल्जीरिया में तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट के करीब या उससे नीचे पहुंच गया था।
7/8Image Source : accuweather
सर्दियों की मौसम प्रणालियों के कारण अटलांटिक महासागर और भूमध्य सागर से चलने वाली नम हवा सहारा के उत्तरी किनारे पर ठंडी हवा से टकराई, तो बर्फबारी के लिए परिस्थितियां एकदम अनुकूल हो गई और बर्फ गिरी।
8/8Image Source : accuweather
ऐन सेफ्रा में बर्फबारी की घटना असामान्य है, लेकिन 1979, 2018, 2021 और 2023 में भी यहां बर्फबारी हुई थी।