जॉर्जिया मेलोनी और उनका अंदाज! गाजा पीस समिट में खूब हुई चर्चा; देखें तस्वीरें
जॉर्जिया मेलोनी और उनका अंदाज! गाजा पीस समिट में खूब हुई चर्चा; देखें तस्वीरें
मिस्र गाजा शांति शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद रहे लेकिन चर्चा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की हो रही है। ऐसा क्यों हुआ चलिए आपको तस्वीरों के जरिए दिखाते हैं।
Published : Oct 14, 2025 06:23 pm IST, Updated : Oct 14, 2025 06:23 pm IST
1/5Image Source : @MarioNawfal
गाजा शांति शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की जमकर तारीफ की। इस दौरान मेलोनी उनके पीछे खड़ी मुस्कुराती हुई नजर आईं। ट्रंप ने कहा, "मेलोनी खूबसूरत महिला है। फिर ट्रंप ने मेलोनी से पूछा, आपको खूबसूरत कहलाने में कोई आपत्ति तो नहीं है, है ना? क्योंकि आप ऐसी हो। यहां आने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। हम इसकी सराहना करते हैं।"
2/5Image Source : @VarunKrRana
मिस्र में हुए गाजा शांति शिखर सम्मेलन को दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अत्यधिक प्रशंसा की। शरीफ ने ट्रंप को शांति का सच्चा सिपाही बताया। इस पूरी घटना के दौरान, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का चेहरा देखने लायक था। वायरल वीडियो में वह मुंह पर हाथ रखे हुए हैरान और मुस्कुराती हुई दिख रही हैं। उनकी ये प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
3/5Image Source : @sidhant
मिस्र में हुए समिट में मेलोनी की मुलाकात तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन से भी हुई। इस दौरान एर्दोआन ने मेलोनी से हाथ मिलाते और मुस्कराते कहा, मैंने आपको विमान से उतरते हुए देखा था, आप अच्छी लग रह थीं, लेकिन मुझे आपका धूम्रपान बंद करवाना होगा, इससे हैरान मेलोनी हंसते हुए बोलीं, 'मुझे पता है, मुझे पता है। मैं किसी को मारना नहीं चाहती।'
4/5Image Source : ap
जॉर्जिया मेलोनी की खूबसूरती की बात करें, तो उन्हें स्टाइलिश और चार्मिंग लीडर के तौर पर दुनिया भर में देखा जाता है। उनका ड्रेसिंग सेंस भी उनकी सुंदरता का अहम हिस्सा है। सादगी और क्लासिक स्टाइल का मेल उनके लुक को हमेशा एलिगेंट बनाता है। जब भी मेलोनी कैमरे के सामने आती हैं, तो उनके व्यक्तित्व का एक अलग रूप सामने आता है। वो अपनी बातों को बेहद आत्मविश्वास के साथ रखती हैं और बातचीत में कभी हिचकिचाती नहीं हैं।
5/5Image Source : ap
जॉर्जिया मेलोनी के चेहरे की बनावट, शार्प फीचर्स और नैचुरल ग्लो उन्हें भीड़ में अलग पहचान दिलाते हैं। 43 साल की इतालवी पीएम जॉर्जिया मेलोनी का उनके टीवी जर्नलिस्ट ब्वॉयफ्रैंड एंड्रिया गियामब्रूनो से करीब 2 साल पहले अलगाव हो चुका है। दोनों की एक बेटी भी है।