पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को दहलाया, तस्वीरों में देखें हवाई हमले के बाद का भयानक मंजर
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को दहलाया, तस्वीरों में देखें हवाई हमले के बाद का भयानक मंजर
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हवाई हमला किया है। पाकिस्तान ने इस हमले में अस्पताल को निशाना बनाया जिसमें 400 से अधिक लोगों की मौत हे गई है। चलिए आपको हमले के बाद हुई तबाही की तस्वीरें दिखाते हैं।
Published : Mar 18, 2026 09:30 am IST, Updated : Mar 18, 2026 09:30 am IST
1/6Image Source : ap
पाकिस्तान ने हाल ही में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बड़े हवाई हमले को अंजाम दिया, जिसे लेकर दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। तालिबान प्रशासन के दावों के अनुसार, यह हमला काबुल के एक नशा मुक्ति अस्पताल (ड्रग रिहैबिलिटेशन सेंटर) पर हुआ, जिसमें सैकड़ों निर्दोष लोगों की जान गई।
2/6Image Source : ap
हमले के बाद ओमिद एडिक्शन ट्रीटमेंट अस्पताल की इमारत पूरी तरह ध्वस्त हो गई। जहां कभी मरीजों का इलाज होता था, अब सिर्फ धूल, ईंटों के ढेर और जले हुए अवशेष दिखाई देते हैं। बचाव दल मलबे में दबे शवों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि आसपास का इलाका धुएं से ढका हुआ है।
3/6Image Source : ap
अस्पताल के अंदरूनी हिस्सों में बिस्तर जलकर राख हो गए हैं। दीवारें काली पड़ गई हैं, फर्नीचर टूटकर बिखरा पड़ा है। नशे की लत से जूझ रहे मरीजों के इलाज के लिए बने कमरे अब मौत के मंजर में तब्दील हो चुके हैं, जहां हर कोने से तबाही की कहानी बयां हो रही है।
4/6Image Source : ap
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए हवाई हमले में आसपास की इमारतों की खिड़कियां टूट गईं और सड़क पर मलबा बिखर गया। यह मंजर बताता है कि हमला कितना भीषण था। स्थानीय लोग और रेस्क्यू टीमें मलबे से शव निकाल रही हैं।
5/6Image Source : ap
अस्पताल के बाहर घायल मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। डॉक्टर और वॉलंटियर्स दिन-रात काम कर रहे हैं। कई जगहों पर आग अभी भी सुलग रही है। परिवार अपने अपनों की तलाश में भटक रहे हैं।
6/6Image Source : ap
जहां हमला हुआ उस पूरे इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। लोग डर के मारे घरों से बाहर नहीं निकल रहे। अफगानिस्तान ने इस हमले का कड़ा विरोध किया है।