मेक्सिको में मूसलाधार बारिश ने मचाया हाहाकार, देखें तबाही की तस्वीरें
मेक्सिको में मूसलाधार बारिश ने मचाया हाहाकार, देखें तबाही की तस्वीरें
मेक्सिको में भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा दी है। बारिश और बाढ़ की वजह से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बारिश और बाढ़ से मची तबाही आप तस्वीरों के जरिए देख सकते हैं।
Published : Oct 13, 2025 02:41 pm IST, Updated : Oct 13, 2025 02:41 pm IST
1/6Image Source : ap
मेक्सिको में हुई मूसलाधार बारिश से हालात बदतर हो गए हैं। भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। कई इलाकों में भूस्खलन भी हुआ है। बाढ़ और भूस्खलन के कारण मेक्सिकों में 47 लोगों की मौत हो चुकी है।
2/6Image Source : ap
मेक्सिको में बारिश और बाढ़ के बाद अधिकारी प्रभावित इलाकों में निवासियों की मदद कर रहे हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है और प्रभावित इलाकों को साफ करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।
3/6Image Source : ap
मेक्सिको के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते तबाही का मंजर नजर आया है। बाढ़ ने कई वाहनों को बहा दिया, घरों और सड़कों को नष्ट कर दिया है। 16,000 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए हैं।
4/6Image Source : ap
मेक्सिको की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि भारी बारिश ने खाड़ी तट पर स्थित वेराक्रूज़ राज्य में 18 और मेक्सिको सिटी के उत्तर में स्थित हिडाल्गो राज्य में 16 लोगों की जान ले ली है। मेक्सिको सिटी के पूर्व में स्थित पुएब्ला में कम से कम 12 लोग मारे गए हैं। इससे पहले, मध्य क्वेरेटारो राज्य में भूस्खलन में फंसकर एक बच्चे की मौत हो गई थी।
5/6Image Source : ap
मृतकों की संख्या अभी भी बढ़ सकती है, क्योंकि बचावकर्मी कीचड़ और मलबे से भरे गांवों में खुदाई का काम जारी रखे हुए हैं। नागरिक सुरक्षा विभाग ने बताया कि तीन अलग-अलग राज्यों में कम से कम 38 लोग लापता हैं।
6/6Image Source : ap
अधिकारियों ने इस घातक बारिश का कारण मेक्सिको के पश्चिमी तट पर बने 2 उष्णकटिबंधीय तूफानों, तूफान प्रिसिला और उष्णकटिबंधीय तूफान रेमंड को बताया है, जो अब समाप्त हो चुके हैं।