जर्मनी में बेहद अनोखा पंपकिन फेस्टिवल इन दिनों लोगो को खूब आकर्षित कर रहा है। यहां कद्दुओं से अलग-अलग तरह की डिजाइन तैयार की गई हैं जो देखने में बेहद मनमोहक हैं। चलिए आपको शानदार तस्वीरें दिखाते हैं।
Published : Oct 23, 2025 06:49 pm IST, Updated : Oct 23, 2025 06:49 pm IST
1/5Image Source : ap
जर्मनी में बेहद अनोखे पंपकिन फेस्टिवल की धूम मची हुई है। यहं अलग-अलग आकार और रंगों के एक लाख से अधिक कद्दू रखे हुए हैं। इन कद्दुओं में दुनिया भर से आई 500 अलग-अलग वैरायटीज हैं और हर एक पर उसका नाम और ओरिजिन लिखा है।
2/5Image Source : ap
बर्लिन से करीब 56 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में पंपकिन फेस्टिवल का आयोजन पिछले 22 सालों से हो रहा है। यह फेस्टिवल इतना ज्यादा पॉपुलर है कि वीकएंड में यहां 12,000 तक और सामान्य दिनों में 5,000 से ज्यादा विजिटर्स आते हैं। इस साल महोत्सव की थीम को और खास बनाया गया है।
3/5Image Source : ap
यहां कद्दू से बनी मूर्तियां लगी हैं और साथ ही कद्दू से बने मीठे और नमकीन व्यंजन विजिटर्स को परोसे जा रहे हैं। यहां प्रदर्शित कद्दू ना दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से मंगवाए जाते हैं।
4/5Image Source : ap
पंपकिन फेस्टिवल से जुड़ी एंटजे विंकेलमैन ने बताया कि पिछले 21 सालों में फेस्टिवल का आयोजन अलग-अलग थीम पर हो रहा है। इस साल इसकी थीम वीमेन एंपावरमेंट के बारे में है। पंपकिन फेस्टिवल की शुरुआत साल 2004 में हुई थी।
5/5Image Source : ap
विंकेलमैन ने बताया कि पहले साल फेस्टिवल की थीम थी कि कद्दू यूरोप कैसे आया और यह एक बेस्ट थीम थी क्योंकि कद्दू अमेरिका से यूरोप आया था। उन्होंने बताया कि क्रिस्टोफर कोलंबस इसे अपने साथ लाए थे।