PHOTOS: रूस के हवाई हमलों से थर्रा गई यूक्रेन की राजधानी कीव, हुआ भारी नुकसान
PHOTOS: रूस के हवाई हमलों से थर्रा गई यूक्रेन की राजधानी कीव, हुआ भारी नुकसान
रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। जंग के बीच रूस की ओर यूक्रेन में घातक हमले किए जा रहे हैं। रूस ने एक बार कीव में भारी तबाही मचाई है। कीव में मची तबाही का अंदाजा आप तस्वीरें देखकर लगा सकते हैं।
Published : Oct 10, 2025 02:27 pm IST, Updated : Oct 10, 2025 02:27 pm IST
1/5Image Source : ap
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में रूसी सेना ने ताबड़तोड़ हमले किए हैं। रूस की ओर से शुक्रवार तड़के (10 अक्तूबर 2025) यूक्रेन में भीषण हमले किए गए हैं। इन हवाई हमलों में कम से कम 20 लोग घायल हो गए हैं।
2/5Image Source : ap
रूसी सेना के हमलों में आवासीय इमारतों को नुकसान पहुंचा है और यूक्रेनी राजधानी के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि रूस की ओर से किए गए हमलों में बिजली उपकेंद्रों को नुकसान पहुंचा है।
3/5Image Source : ap
रूस की ओर से किए गए हमलों के बाद बचाव दल ने 17 मंजिला एक इमारत से 20 से ज्यादा लोगों को बाहर निकाला है। हमले की वजह से इमारत की छठी और सातवीं मंजिल पर आग की लपटें फैल गई थीं। अधिकारियों ने बताया कि 5 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य को घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।
4/5Image Source : ap
रूसी सेना की ओर से रातभर चला यह हमला कीव पर हमलों की कड़ी में नवीनतम है। रूसी सेना ने हाल के महीनों में यूक्रेनी शहरों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों को बढ़ा दिया है। कीव के मेयर विताली क्लित्स्को ने कहा कि शुक्रवार के हमले से शहर के दोनों ओर बिजली गुल हो गई और पानी की आपूर्ति बाधित हो गई।
5/5Image Source : ap
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हाल ही में बड़ा बयान दिया था। जेलेंस्की ने कहा था कि रूस के खिलाफ जंग खत्म होने के बाद वह राष्ट्रपति पद छोड़ने को तैयार हैं। जेलेंस्की ने कहा कि मेरा मकसद जंग खत्म करना है और इसके खत्म होने के बाद वो इस पद पर नहीं रहना चाहते हैं।