तस्वीरों के जरिए देखें पीएम मोदी के घाना दौरे की झलकियां
तस्वीरों के जरिए देखें पीएम मोदी के घाना दौरे की झलकियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 साल बाद घाना की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने हैं। पीएम मोदी की यह यात्रा अफ्रीका महाद्वीप में भारत की कूटनीतिक पहुंच का नया संकेत है। चलिए आपको पीएम मोदी के घाना दौरे से जुड़ी तस्वीरें दिखाते हैं।
Published : Jul 03, 2025 10:02 pm IST, Updated : Jul 03, 2025 10:02 pm IST
1/5Image Source : @narendramodi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 2 जुलाई को घाना पहुंचे। राष्ट्रपति महामा ने हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ 21 तोपों की सलामी दी गई। प्रधानमंत्री मोदी की यह पहला घाना का दौरा था। साथ ही यह तीन दशकों में भारत के किसी प्रधानमंत्री की पहली घाना यात्रा थी।
2/5Image Source : @narendramodi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समुदाय के सदस्यों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यहां छोटे बच्चों के एक समूह ने पीएम मोदी के सामने 'हरे राम हरे कृष्ण' का पाठ किया। पीएम मोदी को देखने के लिए भारतीय समुदाय के लोगों में गजब का उत्साह देखा गया।
3/5Image Source : @narendramodi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना के राष्ट्रपति ने 'द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना' से सम्मानित किया। यह घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। पीएम मोदी ने इस सम्मान को युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, उनकी आकांक्षाओं, देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और भारत-घाना के बीच ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित किया।
4/5Image Source : @narendramodi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाना के पहले राष्ट्रपति डॉ क्वामे नक्रूमा को क्वामे नक्रूमा मेमोरियल पार्क (केएनएमपी) में श्रद्धांजलि अर्पित की। नक्रूमा अफ्रीकी स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रतिष्ठित नेता थे। प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता, एकता और सामाजिक न्याय के लिए नक्रूमा के योगदान को याद करते हुए उनके सम्मान में कुछ क्षण का मौन भी रखा।
5/5Image Source : @narendramodi
पीएम मोदी ने घाना की संसद को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित सदन को संबोधित करते हुए मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। घाना में होना सौभाग्य की बात है, यह एक ऐसी भूमि है जो लोकतंत्र की भावना को प्रसारित करती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे लिए लोकतंत्र महज एक व्यवस्था नहीं है। यह हमारे मौलिक मूल्यों का हिस्सा है।