कही बर्फबारी तो कहीं तूफान, तस्वीरों में देखें कैसे अमेरिका में मौसम ने मचाया कोहराम
कही बर्फबारी तो कहीं तूफान, तस्वीरों में देखें कैसे अमेरिका में मौसम ने मचाया कोहराम
अमेरिका में बेरहम मौसम ने कोहराम मचा दिया है। मौसम की वजह से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। चलिए आपको तस्वीरों के जरिए दिखाते हैं कि अमेरिका के कुछ हिस्सों को किस तरह अमेरिका ने बेहाल किया है।
Published : Mar 16, 2026 01:48 pm IST, Updated : Mar 16, 2026 01:48 pm IST
1/5Image Source : ap
अमेरिका में मौसम ने तबाही मचा दी है। पूरे देश में अलग-अलग जगहों पर मौसम के बेरहम रूप देखने को मिला है। उत्तर मिडवेस्ट में भारी बर्फबारी हुई है। मिनेसोटा, विस्कॉन्सिन और मिशिगन के कुछ इलाकों में 20 इंच से ज्यादा बर्फ गिरी चुकी है। भारी बर्फबारी की वजह से सड़कें बंद हैं और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
2/5Image Source : ap
भारी बर्फबारी की वजह से मिनियापोलिस एयरपोर्ट पर 600 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हो गई हैं। डेट्रॉइट में भी कई फ्लाइट्स कैंसल हुई हैं। लोग घरों में बंद हैं। लोगों का कहना है कि यह कई सालों में सबसे खराब तूफान है।
3/5Image Source : ap
हवाई द्वीपों (खासकर माउई, मोलोकाई और बिग आइलैंड) में लगातार भारी बारिश हो रही है। कुछ जगहों पर 24 घंटे में 20 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। सड़कें बह गई हैं, घर ढह गए हैं। 50,000 से ज्यादा घरों में बिजली गुल है।
4/5Image Source : ap
तूफान अब पूर्व की ओर बढ़ रहा है। यह अब मिसिसिपी, टेनेसी, ओहियो घाटी से होकर गुजरेगा। सोमवार को मिड-अटलांटिक इलाकों (वॉशिंगटन डीसी, वर्जीनिया, नॉर्थ कैरोलिना ) में तेज हवाओं के चलने और टॉरनेडो का खतरा सबसे ज्यादा है।
5/5Image Source : ap
न्यूयॉर्क से लेकर फ्लोरिडा तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अमेरिका के आधे से ज्यादा हिस्से में अभी मौसम बहुत खराब है। बर्फ, बाढ़, तेज हवाओं के साथ-साथ टॉरनेडो का खतरा लोगों को डरा रहा है। लोगो से घरों में रहने और सावधान रहने की अपील की गई है।