PHOTOS: दुनिया में सबसे ज्यादा सुअर किस देश में हैं? देखें टॉप 7 की लिस्ट
PHOTOS: दुनिया में सबसे ज्यादा सुअर किस देश में हैं? देखें टॉप 7 की लिस्ट
2025 में दुनिया में सबसे ज्यादा सुअर चीन में हैं, जहां 42.7 करोड़ सुअर हैं। इसके बाद यूरोपीय संघ और अमेरिका का स्थान है। सुअर पालन में ये देश वैश्विक उत्पादन और निर्यात में बड़ी भूमिका निभाते हैं।
Published : Jul 13, 2025 12:12 pm IST, Updated : Jul 13, 2025 02:42 pm IST
1/9Image Source : Pexels Representational
सुअर पालन विश्व भर में मांस उत्पादन का एक अहम हिस्सा है। कई देशों की अर्थव्यवस्था में इसका बड़ा योगदान है। मौजूदा समय में विश्व में सुअरों की कुल तादाद लगभग 78 करोड़ है। दुनिया में कई देश ऐसे हैं जो सुअर पालन में बाकी दुनिया से काफी आगे हैं। आज हम आपको पूरी दुनिया में उन 7 देशों के बारे में बताएंगे जहां सबसे ज्यादा सुअर हैं।
2/9Image Source : Pexels Representational
मैक्सिको में सुअरों की संख्या 1.29 करोड़ है। यह देश सातवें स्थान पर है। मैक्सिको में सुअर पालन स्थानीय मांग को पूरा करने के साथ-साथ आयात पर भी निर्भर करता है, खासकर अमेरिका से। मैक्सिको में पोर्क की खपत बढ़ रही है, और यह देश अमेरिका और कनाडा जैसे देशों से पोर्क आयात करने में अग्रणी है।
3/9Image Source : Pexels Representational
कनाडा में 1.38 करोड़ सुअर हैं, जो इस देश को इस लिस्ट में छठे स्थान पर रखते हैं। कनाडा का सुअर पालन उद्योग निर्यात पर केंद्रित है, और यह अमेरिका जैसे पड़ोसी देशों को बड़ी मात्रा में पोर्क और जीवित सुअर निर्यात करता है। कनाडा की उच्च प्रजनन क्षमता और कुशल खेती तकनीकों ने इसे इस क्षेत्र में मजबूत स्थिति दी है।
4/9Image Source : Pexels Representational
रूस में सुअरों की संख्या 2.88 करोड़ है। यह देश सुअर पालन में पांचवें स्थान पर है। रूस में पोर्क की खपत धीरे-धीरे बढ़ रही है, और सरकार ने स्थानीय उत्पादन को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। रूस ने वियतनाम जैसे देशों के साथ व्यापार समझौतों के जरिए अपने पोर्क निर्यात को भी बढ़ाया है।
5/9Image Source : Pexels Representational
ब्राजील सुअर पालन में चौथे स्थान पर है। यहां सुअरों की तादाद 3.4 करोड़ है। ब्राजील की अनुकूल जलवायु और प्रचुर कृषि संसाधनों ने सुअर पालन को बढ़ावा दिया है। यहां का पोर्क उत्पादन न केवल स्थानीय मांग को पूरा करता है, बल्कि कई अन्य देशों को भी इसका निर्यात किया जाता है।
6/9Image Source : Pexels Representational
अमेरिका में सुअरों की संख्या 7.63 करोड़ है। सुअर पालन के मामले में यह दुनिया में तीसरे नंबर पर है।अमेरिका में सुअर पालन खासकर आयोवा और मिनेसोटा जैसे राज्यों में बड़े पैमाने पर होता है।
7/9Image Source : Pexels Representational
यूरोपीयन यूनियन सुअर पालन में दूसरे नंबर पर है, जहां 13.2 करोड़ सुअर हैं। ईयू में स्पेन, जर्मनी और डेनमार्क जैसे देश सुअर पालन और पोर्क निर्यात में अग्रणी हैं। EU न केवल अपनी जरूरतों के लिए पोर्क उत्पादन करता है, बल्कि वह विश्व का सबसे बड़ा पोर्क निर्यातक भी है।
8/9Image Source : Pexels Representational
चीन विश्व में सुअर पालन का सबसे बड़ा केंद्र है। यहां 42.7 करोड़ सुअर हैं जो दुनिया में सुअरों की कुल आबादी के आधे से भी ज्यादा है। चीन में सुअर का मांस बड़े पैमाने पर खाया जाता है और यह वहां की खानपान संस्कृति का अहम हिस्सा है। हालांकि, अफ्रीकन स्वाइन फीवर जैसी बीमारियों ने हाल के वर्षों में इस उद्योग को प्रभावित किया है लेकिन चीन ने तेजी से रिकवरी की है।
9/9Image Source : Pexels Representational
2025 में विश्व में सुअरों की कुल तादाद में चीन का दबदबा साफ दिखता है, जो वैश्विक आबादी का आधे से ज्यादा हिस्सा अपने पास रखता है। यूरोपीय संघ और अमेरिका जैसे देश अपनी उन्नत तकनीकों और निर्यात क्षमता के साथ इस उद्योग में अहम भूमिका निभाते हैं। ब्राजील, रूस, कनाडा और मैक्सिको भी अपने स्थानीय और वैश्विक बाजारों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।