PHOTOS: मेडागास्कर में दिखा ट्रॉपिकल साइक्लोन गेजानी का भयावह रूप, मची तबाही
PHOTOS: मेडागास्कर में दिखा ट्रॉपिकल साइक्लोन गेजानी का भयावह रूप, मची तबाही
मेडागास्कर मे ट्रॉपिकल साइक्लोन गेजानी का भयावह रूप देखने को मिला है। तूफान की वजह से यहां कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है। चलिए आपको तस्वीरों के जरिए दिखाते हैं कि तूफान ने यहां किस कदर नुकसान पहुंचाया है।
Published : Feb 11, 2026 08:19 pm IST, Updated : Feb 11, 2026 08:19 pm IST
1/7Image Source : afp
ट्रॉपिकल साइक्लोन गेजानी ने मेडागास्कर के मुख्य पोर्ट शहर तोअमसीना में भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं की वजह से कई घर गिर गए और कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई।
2/7Image Source : afp
मेडागास्कर की मौसम सेवा ने कई क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया था, जिसमें बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी दी गई। यह द्वीप राष्ट्र 31 मिलियन की आबादी वाला है और हिंद महासागर के साइक्लोन के प्रति बहुत संवेदनशील है।
3/7Image Source : afp
नेशनल ऑफिस फॉर रिस्क एंड डिजास्टर मैनेजमेंट ने बताया कि इमारतें गिरने से 19 लोग घायल भी हुए हैं। लगभग 3 लाख लोग तूफान से प्रभावित हुए हैं।
4/7Image Source : afp
प्रेसिडेंट माइकल रैंड्रियनिरिना ने नुकसान का जायजा लेने के लिए तोअमसीना का दौरा किया। वीडियो में पानी से भरे इलाके, उड़ी छतें-खिड़कियां, गिरे पेड़ और मलबा दिख रहा है।
5/7Image Source : afp
स्थानीय निवासियों ने बताया कि छतें, दीवारें, बिजली के खंभे सब तबाह हो गए हैं और बिजली कट गई है। गेजानी राजधानी एंटानानारिवो से करीब 100 किमी उत्तर से गुजरा, जहां बाढ़ का रेड अलर्ट था।
6/7Image Source : afp
इससे पहले 31 जनवरी को साइक्लोन फिटिया से 14 लोगों की मौत हुई थी और 85,000 से अधिक लोग बेघर हुए थे। मेडागास्कर में साइक्लोन सीजन नवंबर से मार्च तक चलता है। दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक होने के कारण यहां बार-बार आने वाले तूफान विकास को बाधित करते हैं।
7/7Image Source : afp
2020 से अब तक एक दर्जन से अधिक साइक्लोन आए हैं, जिनसे सालाना करीब 85 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। गेजानी अब मोजाम्बिक चैनल में जा सकता है और फिर से मजबूत होकर मेडागास्कर के दक्षिण-पश्चिमी तट की ओर लौट सकता है।