Published : Aug 29, 2025 08:09 pm IST, Updated : Aug 29, 2025 08:13 pm IST
1/7Image Source : PTI
पीएम मोदी को जापान की खास दरुमा गुड़िया भेंट में दी गई।
2/7Image Source : PTI
पीएम मोदी का जापान दौरे के दौरान जोरदार स्वागत हुआ। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।
3/7Image Source : PTI
जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने पीएम मोदी के साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
4/7Image Source : PTI
प्रधानमंत्री मोदी को ताकासाकी-गुन्मा स्थित शोरिनजान दरुमा-जी मंदिर के मुख्य पुजारी रेव सेशी हिरोसे ने यह दरुमा गुड़िया भेंट की।
5/7Image Source : PTI
जापानी संस्कृति में दरुमा गुड़िया को शुभ और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। गुन्मा स्थित ताकासाकी शहर प्रसिद्ध दरुमा गुड़ियों का जन्मस्थान माना जाता है। जापान में दरुमा परम्परा तमिलनाडु के कांचीपुरम के एक भारतीय भिक्षु बोधिधर्म की विरासत पर आधारित है, जिन्हें जापान में दरुमा दइशी के नाम से जाना जाता है। उनके बारे में कहा जाता है कि वे एक हजार वर्ष पहले जापान आये थे।
6/7Image Source : PTI
जापान में पीएम मोदी से भारतीय मूल के लोगों ने उत्साहपूर्वक मुलाकात की।
7/7Image Source : PTI
जापान में प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया।