1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अजमेर ट्रिपल मर्डर केस में 3 आरोपियों को किया अरेस्ट, गुजरात आकर छिपे थे आरोपी

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अजमेर ट्रिपल मर्डर केस में 3 आरोपियों को किया अरेस्ट, गुजरात आकर छिपे थे आरोपी

 Reported By: Nirnay Kapoor Edited By: Mangal Yadav
 Published : Aug 27, 2025 02:30 pm IST,  Updated : Aug 27, 2025 02:51 pm IST

अहमदाबाद सिटी क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के अजमेर के रामगंज इलाके में हुए तिहरे हत्याकांड में शामिल वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की फोटो- India TV Hindi
आरोपियों की फोटो Image Source : REPORTER INPUT

अहमदाबाद सिटी क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को राजस्थान के अजमेर में पिछले महीने हुए ट्रिपल हत्याकांड के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। हत्या के बाद आरोपी गिरफ़्तारी से बचने के लिए अजमेर से भाग गए। ख़ुफ़िया जानकारी मिलने पर क्राइम ब्रांच ने तीन वांछित लोगों को हिरासत में ले लिया।

राजस्थान पुलिस को सौपे गए आरोपी

गिरफ़्तार किए गए लोगों की पहचान सलमान अब्दुलाली कुरैशी (29 वर्ष), अल्लारखा अब्दुलाली कुरैशी (25 वर्ष) और आवेश अब्दुलाली कुरैशी (20 वर्ष) के रूप में हुई है। जो सभी अजमेर के डिग्गी बाज़ार स्थित शौर्यवान मोहल्ला के निवासी हैं। बाद में तीनों को आगे की जांच और कानूनी कार्यवाही के लिए रामगंज पुलिस को सौंप दिया गया।

15 जुलाई को हुई थी हिंसक झड़प

जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई को रामगंज पुलिस स्टेशन के अंतर्गत खानपुरा में मुस्लिम समुदाय के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। कथित तौर पर यह विवाद पाकीज़ा मीट शॉप पर एक पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ था। दोनों पक्षों ने धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया था। प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि हत्याएं प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच पुरानी दुश्मनी के कारण हुई थी।

पुलिस ने बताया कि अजमेर में मीट शॉप एसोसिएशन के सोशल मीडिया ग्रुप में मैसेज पोस्ट करने पर आरोपी और मृतक के बीच विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के 20-25 लोगों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में दो लोगों की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई और बदले की भावना से एक व्यक्ति को वाहन से कुचलकर मार डाला गया। इस मामले में अब्दुल कुरैशी और उसके पांच बेटे हत्या के मामले में आरोपी हैं। हत्या में शामिल पांच बेटों में से तीन को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले दो बेटों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी अहमदाबाद के बापूनगर इलाके में अपने ससुराल में छिपे हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।