1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. 500 करोड़ के घोटाले का आरोप: रूपाणी ने नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के 2 विधायकों को नोटिस भेजा

500 करोड़ के घोटाले का आरोप: रूपाणी ने नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के 2 विधायकों को नोटिस भेजा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 28, 2022 06:38 pm IST,  Updated : Feb 28, 2022 06:38 pm IST

पिछले सप्ताह कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि रूपाणी ने राजकोट शहरी विकास प्राधिकरण के तहत दो गांवों में भू इस्तेमाल परिवर्तन कर एक निजी रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी को लाभ पहुंचाया था और यह करीब 500 करोड़ रुपये के घोटाले के तहत किया गया था।

Vijay Rupani- India TV Hindi
Vijay Rupani Image Source : PTI

अहमदाबाद: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सोमवार को कहा कि उन्होंने राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुखराम राठवा और दो कांग्रेस विधायकों को उन पर 500 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाने पर कानूनी नोटिस भेजा है। पिछले सप्ताह राठवा और अन्य कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि रूपाणी ने राजकोट शहरी विकास प्राधिकरण के तहत दो गांवों में भू इस्तेमाल परिवर्तन कर एक निजी रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी को लाभ पहुंचाया था और यह करीब 500 करोड़ रुपये के घोटाले के तहत किया गया था।

रूपाणी ने कहा, ‘‘कल अमेरिका से लौटते ही मैंने इस मामले की चर्चा अपने वकीलों से की और कानूनी नोटिस कांग्रेस नेता व नेता प्रतिपक्ष सुखराम राठवा, कांग्रेस विधायक सीजे चावडा और शैलेश परमार को जारी कर उनसे 15 दिनों में माफी मांगने की मांग की, नहीं तो मैं मानहानि के दावे के साथ अदालत का रुख करूंगा।’’ उन्होंने कहा कि वह उन्हें बदनाम करने के लिए रची गई ‘राजनीतिक साजिश’ को हल्के में नहीं लेंगे।

रूपाणी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस लोगों का ध्यान इस बात से हटाने का प्रयास कर रही है कि उसके कई सदस्य भाजपा में शामिल हो गए हैं।

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।