1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. सूरत में रेंबो छूरा और चाकू लहराकर मचाया आतंक, सामने आया सीसीटीवी फुटेज, 4 आरोपी अरेस्ट

सूरत में रेंबो छूरा और चाकू लहराकर मचाया आतंक, सामने आया सीसीटीवी फुटेज, 4 आरोपी अरेस्ट

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jun 19, 2026 02:08 pm IST,  Updated : Jun 19, 2026 02:19 pm IST

सूरत में डिंडोली थाना पुलिस ने चार युवकों को हथियार लहराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि चारों युवकों ने इलाके में चाकू से आतंक मचाया और लोगों को परेशान किया।

आरोपियों की तस्वीर- India TV Hindi
आरोपियों की तस्वीर Image Source : REPORTER

सूरत के डिंडोली इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हथियारों के साथ आतंक मचाने ओर युवकों को जान से मारने की धमकी देने वाले शातिर बदमाशों को डिंडोली थाना पुलिस ने धर दबोचा है। मुख्य सरगना के इशारे पर उनके गुर्गे सोची समझी साजिश के तहत ये आरोपी रेम्बो छूरा ओर चाकू जैसे हथियारों के साथ इलाके में दहशत फैलाने आए थे। यह हिंसक घटना 16 तारीख की रात की है। 

रेम्बो छूरा ओर चाकू लहराकर मचाया आतंक

मुख्य आरोपी बंटी उर्फ दयावान का पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए बंटी ने साजिश रची और अपने गुर्गो को हथिया के साथ भेजा। वहां मौजूद ऋषिकेश और भूषण जब खड़े थे, तभी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन हमलावरों वहां पहुंचे। उन्होंने आते ही गाली गलौच शुरू कर दी। जब इनका विरोध किया तो आरोपी ने छिपाकर रखा घातक रेम्बो छूरा, सरिया और चाकू निकला ओर लहराने लगे और आतंक मचाया। बदमाशों ने चिल्लाते हुए धमकी दी। उन्होंने कहां की बंटी ने हमे भेजा है, अगर दोबारा बंटी का नाम लिया तो जान से मार देने की धमकी दी। उसके बाद आरोपी हथियार लहराते हुए निकल गए।

घटना के बाद पीड़ितों ने डिंडोली पुलिस का संपर्क किया और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जानकारी मिलते ही मुस्तैदी दिखाते हुए कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक ओर हथियार जब्त कर लिए है। मुख्य आरोपी बंटी उर्फ दयावान पाटिल को भी गिरफ्तार कर लिया है।

यहां देखें वीडियो 

पुलिस ने शुरू किया है 'ऑपरेशन रैंबो-2'  

दरअसल, अभी हाल में ही सूरत SOG पुलिस ने शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 'ऑपरेशन रैंबो-2' शुरू किया है। पुलिस ने घातक हथियार रखने और असामाजिक गतिविधियों में शामिल 52 लोगों को गिरफ्तार करके एक बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, इन अपराधियों को शहर के संवेदनशील इलाकों जैसे लिंबायत, वेसू, वराछा, अदाजन, रांदेर और कतारगाम से पकड़ा गया है। जांच के दौरान, इन आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में चाकू और 'रैंबो नाइफ' बरामद किए गए हैं। इन सभी लोगों पर पहले भी हत्या, डकैती और ड्रग्स जैसे गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं।

रिपोर्टर: शैलेष चांपानेरिया, सूरत

ये भी पढ़ेंः नशे में धुत बाइक सवार ने बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर गिरे, हो गई मौत; CCTV में कैद हुआ मंजर

अमेरिका-ईरान में डील के बाद भारत के लिए आई खुशखबरी! Hormuz से होकर गुजरात पहुंचा पहला LNG टैंकर 'दिशा'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।