1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Gujarat Corona Update: गुजरात में 24 घंटे में कोरोना के 1,565 नए मामले, छह लोगों की मौत

Gujarat Corona Update: गुजरात में 24 घंटे में कोरोना के 1,565 नए मामले, छह लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 20, 2021 10:26 pm IST,  Updated : Mar 20, 2021 10:26 pm IST

गुजरात में शनिवार को कोविड-19 के 1,565 नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,85,429 हो गई। वहीं, संक्रमण से छह और लोगों की मौत हो गई।

गुजरात में 24 घंटे में कोरोना के 1,565 नए मामले, छह लोगों की मौत- India TV Hindi
गुजरात में 24 घंटे में कोरोना के 1,565 नए मामले, छह लोगों की मौत Image Source : PTI FILE PHOTO

अहमदाबाद। गुजरात में शनिवार को कोविड-19 के 1,565 नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,85,429 हो गई। वहीं, संक्रमण से छह और लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,443 हो गई। वहीं, संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 2,74,249 है, जो कि कुल मामलों का 96.08 फीसदी है। राज्य में अब 6,737 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 69 वेंटिलेटर पर हैं।

उन्होंने बताया कि अहमदाबाद और सूरत में दो-दो मरीजों की मौत हुई जबकि राजकोट और वडोदरा में एक-एक मरीज की मृत्यु हुई। वहीं, सबसे ज्यादा 484 नए मामले सूरत से सामने आए हैं। इसके बाद अहमदाबाद से 406, राजकोट से 152 और वडोदरा से 151 मामले सामने आए हैं। दादरा और नागर हवेली, दमण और दीव से शनिवार को सात नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,442 हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।