1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात: भूपेंद्र पटेल आज लेंगे सीएम पद की शपथ, जानिए कौन-कौन बनेंगे मंत्री

गुजरात: भूपेंद्र पटेल आज लेंगे सीएम पद की शपथ, जानिए कौन-कौन बनेंगे मंत्री

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Dec 12, 2022 09:08 am IST,  Updated : Dec 12, 2022 09:18 am IST

भूपेंद्र पटेल दोपहर 2 बजे गांधीनगर में नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इसके साथ ही मंत्री पद में कौन प्रत्यााशी शपथ लेंगे उनके नाम भी सामने आ गए हैं।

भूपेंद्र पटेल कैबिनेट के मंत्री भी आज लेंगे शपथ।- India TV Hindi
भूपेंद्र पटेल कैबिनेट के मंत्री भी आज लेंगे शपथ। Image Source : FILE

गुजरात: भूपेंद्र पटेल आज सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। ये विजयी प्रत्याशी भूपेंद्र पटेल सरकार के मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इनमें कुछ नाम विजय रूपाणी सरकार में भी रहे।

मंत्री बनने के लिए ये है प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट

कुबेर ढिंढोर 

बचूभाई खाबड़ 
जगदीश पांचाल 
पुरुषोत्तम सोलंकी 
मुकेश पटेल 
भीखूसिंह परमार 
प्रफुल पैंसेरिया 
कुंवरजी हलपति 

हर्ष संघवी  
ऋषिकेश पटेल
कनुभाई देसाई
राघवजी पटेल
कुंवर जी बावलिया  
बलवंत सिंह राजपूत
मुलुभाई बेरा 
भानुबेन बाबरिया 

गौरतलब है कि गुजरात में बीजेपी की रिकॉर्ड जीत के बाद भूपेंद्र पटेल आज सोमवार को लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। दोपहर दो बजे शपथग्रहण समारोह आयोजित होगा। सीएम के साथ भूपेंद्र पटेल सरकार में कई मंत्री भी आज शपथ ले रहे हैं। इसके साथ ही गुजरात की नई सरकार आज शपथ लेने के साथ ही एक्शन के मोड में आ जाएगी। 

बता दें कि ऐतिहासिक जीत के बाद शपथग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए बीजेपी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस शपथ समारोह में हिस्सा लेने के लिए खुद प्रधानमंत्श्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ही अहमदाबाद पहुंच गए हैं। वहीं गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी शासित राज्यों के सीएम, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के कई दिग्गज नेता हिस्सा लेंगे।  

गांधी नगर में यहां होगा कार्यक्रम

भूपेंद्र पटेल दोपहर 2 बजे गांधीनगर में नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इससे पहले 8 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट ने नई सरकार के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।