1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात: कोरोना वैक्सीन की कीमत हुई तय, निजी अस्पताल में 250 रुपये में मिलेगी

गुजरात: कोरोना वैक्सीन की कीमत हुई तय, निजी अस्पताल में 250 रुपये में मिलेगी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 27, 2021 04:38 pm IST,  Updated : Feb 27, 2021 06:26 pm IST

देश में तेजी से कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान (Corona vaccination) चल रहा है। ऐसे में सरकार (Government) इस अभियान को और ज्यादा धार देने के लिए कदम उठा रही है।

गुजरात: कोरोना वैक्सीन की कीमत हुई तय, निजी अस्पताल में 250 रुपये में मिलेगी- India TV Hindi
गुजरात: कोरोना वैक्सीन की कीमत हुई तय, निजी अस्पताल में 250 रुपये में मिलेगी Image Source : PTI

अहमदाबाद: देश में तेजी से कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान (Corona vaccination) चल रहा है। ऐसे में सरकार (Government) इस अभियान को और ज्यादा धार देने के लिए कदम उठा रही है। शनिवार (27 फरवरी) को सरकार ने राज्य के लिए कोरोना वैक्सीन की कीमत (Corona vaccine price) तक की। यहां कोरोना वैक्सीन के लिए निजी अस्पताल 250 रुपये चार्ज करेंगे।

6 शहरों में 28 फरवरी तक लागू है नाइट कर्फ्यू

कोरोना वायरस महामारी के खतरे को देखते हुए गुजरात के 6 बड़े शहरों में लागू नाइट कर्फ्यू (Night curfew) को 15 फरवरी को आगे बढ़ा दिया गया था। ये शहर अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वड़ोदरा, जामनगर और भावनगर हैं। यहां 28 फरवरी तक के लिए नाइट कर्फ्यू को बढ़ाया गया था। इससे पहले पुराने आदेश में 15 फरवरी तक नाइट कर्फ्यू लागू किया गया था।

इन शहरों में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहता है। गौरतलब है कि नाइट कर्फ्यू का समय पिछले साल दिवाली के आसपास रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक था, फिर जनवरी में इसे रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर दिया गया और अब फरवरी में नाइट कर्फ्यू के समय को रात 11 से सुबह 6 बजे तक कर दिया गया था, अब इसे ही जारी रखा गया था।

बता दें कि पहले जब इन शहरों में नाइट कर्फ्यू लागू नहीं किया गया था तब रोजाना करीब 1500 नए केस मिल रहे थे लेकिन नाइट कर्फ्यू लागू करने से फायदा यह हुआ कि रोजाना मिलने वाले नए कोरोना मामलों की संख्या करीब 250 के आसपास तक आ गई है। ऐसे में प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।