गुजरात में लोकसभा की कुल 26 सीटें हैं। इसमें से 25 सीटों पर 7 मई 2024 को लोकसभा चुनाव की वोटिंग हुई थी और 4 जून 2024 को इन वोटों की गिनती हुई। आपको बता दें कि साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को करारी हार देते हुए राज्य की सभी सीटों पर अपनी जीत दर्ज की थी। इस बार भी वोटिंग से पहले ही सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा हो गया था। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वहां कांग्रेस के उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया और अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। राज्य की 26 में से 25 सीटें बीजेपी के खाते में गई हैं, जबकि एक सीट पर कांग्रेस को जीत मिली है।