1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Gujarat Nagar Nikay Election Result: 15 नगर निगमों में बीजेपी ने गाड़ा झंडा, बाकी पार्टियां काफी पीछे

Gujarat Nagar Nikay Election Result: 15 नगर निगमों में बीजेपी ने गाड़ा झंडा, बाकी पार्टियां काफी पीछे

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Updated : Apr 28, 2026 11:41 pm IST

गुजरात में 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के चुनाव के रिजल्ट आज घोषित किए गए हैं। स्थानीय निकाय की इन सभी सीटों पर रविवार को वोटिंग हुई थी और आज वोटों की गिनती हुई।

Gujarat Nagar Nikay Election Result LIVE, gujarat nagar nikay election result 2026- India TV Hindi
गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। Image Source : PTI

Gujarat Nagar Nikay Election Result LIVE: गुजरात में 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए रविवार को वोटिंग हुई थी और आज चुनाव के नतीजे जारी हुए हैं। आज सुबह 9 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई और दोपहर बाद तक अधिकांश जगहों के नतीजे आ गए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हुई थी, ताकि किसी प्रकार का कोई बवाल न हो। प्रशासन की तरफ से कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच परिणाम घोषित किए गए। बता दें कि पूरे राज्य में लगभग 10,000 सीटों के लिए चुनाव हुआ था और 25,000 से अधिक उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम मशीनों में कैद था।

भाजपा, AAP या कांग्रेस, सत्ता के सेमीफाइनल में किसका चला जादू? जानें

Auto Refresh
Refresh
  • 7:14 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    गुजरात में बीजेपी की बड़ी जीत पर पीएम मोदी का पहला बयान

    गुजरात में बीजेपी की बड़ी जीत पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'गुजरात और BJP के बीच का संबंध अब और भी मजबूत और अटूट हो गया है। मैं गुजरात की जनता का दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने राज्य भर में हुए नगर निगम, नगर पालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत चुनावों में बीजेपी को बड़ी जीत और समर्थन दिया है। राज्य सरकार के जनहित और विकास के कामों को पहचानते हुए, गुजरात के लोगों ने एक बार फिर अच्छे शासन की राजनीति पर अपना भरोसा जताया है। इन नतीजों से साफ है कि जनता ने बीजेपी के वर्षों से किए जा रहे लगातार प्रयासों को अपना पूरा समर्थन और आशीर्वाद दिया है। मैं गुजरात की जनता को भरोसा दिलाता हूं कि आने वाले समय में हम और भी ज्यादा मेहनत और समर्पण के साथ काम करेंगे और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे।'

  • 6:20 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    वडोदरा में भी बीजेपी ने मारी बाजी

    वडोदरा नगर निगम चुनाव में कुल 76 सीटें थीं और बीजेपी ने इनमें से 69 सीटें जीत ली हैं। वहीं, कांग्रेस को 6 सीटें मिली हैं जबकि अन्य उम्मीदवारों को 1 सीट पर जीत मिली है।

  • 6:20 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    सूरत नगर निगम चुनावों में बीजेपी की बड़ी जीत

    सूरत नगर निगम चुनाव 2026 के नतीजे आ गए हैं और बीजेपी ने 115 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी (AAP) को 4 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस को केवल 1 सीट पर जीत मिली है। अन्य किसी भी पार्टी या उम्मीदवार को कोई सीट नहीं मिली है।

  • 5:44 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    सभी स्थानीय निकायों में जीत रही है बीजेपी

    दिलचस्प बात यह है कि बीजेपी नगर निगम, नगर पालिका, जिला और तालुका पंचायतों जैसे सभी स्थानीय निकायों में बड़ी जीत हासिल कर रही है। वोटों की गिनती में दोपहर 4 बजे तक यही स्थिति रही। वहीं कांग्रेस और AAP के साथ-साथ समाजवादी पार्टी और AIMIM ने कुछ सीटें जीती हैं।

  • 4:39 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    गुजरात जिला पंचायत चुनावों में चला बीजेपी का सिक्का

    गुजरात जिला पंचायत चुनावों में अब तक 1090 में से 930 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें बीजेपी ने 768 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस को 120 सीटें मिली हैं। इसके अलावा अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने कुल 42 सीटों पर जीत दर्ज की है।

  • 4:36 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चुनावों में कांग्रेस को 77 सीटें

    गुजरात म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चुनावों में अब तक 1044 में से 938 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें बीजेपी ने 849 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस को 77 सीटें मिली हैं। इसके अलावा अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने कुल 12 सीटों पर जीत दर्ज की है।

  • 4:33 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    गुजपात तालुका पंचायत चुनावों में बीजेपी का जलवा

    गुजरात तालुका पंचायत चुनावों में अब तक 5234 में से 4220 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें बीजेपी ने 2986 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस को 809 सीटें मिली हैं। इसके अलावा अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने कुल 425 सीटों पर जीत दर्ज की है।

  • 4:31 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    नगर पालिका चुनावों में बीजेपी ने गाड़ा झंडा

    गुजरात नगर पालिका चुनावों के अब तक 2624 में से 2582 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी ने 1957 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस को 452 सीटें मिली हैं। इसके अलावा अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने कुल 173 सीटों पर जीत दर्ज की है।

  • 3:50 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    अहमदाबाद में लहराया बीजेपी का परचम

    अहमदाबाद नगर निगम चुनाव के अब तक के नतीजों के मुताबिक, कुल 192 सीटों में से बीजेपी ने 118 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस को 18 सीटें मिली हैं। आम आदमी पार्टी और अन्य किसी भी दल को कोई सीट नहीं मिली।

  • 3:47 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    मेहसाणा में बीजेपी की 47 सीटों पर जीत

    मेहसाणा नगर निगम के लिए वोटों की गिनती शुक्रवार को पूरी हो गई। कुल 52 सीटों में से 47 सीटें बीजेपी को मिलीं, जबकि कांग्रेस ने 5 सीटें जीतीं।

  • 3:45 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    अहमदाबाद के खाडिया वार्ड में कांग्रेस की जीत

    अहमदाबाद नगर निगम के खाडिया वार्ड में शुक्रवार को इतिहास बना। यहां कांग्रेस के सभी 4 उम्मीदवार जीत गए। यह पहली बार है जब खाडिया वार्ड में कांग्रेस का पूरा पैनल जीता है।

  • 3:35 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    वापी में 4 निर्दलीय उम्मीदवारों ने थामा बीजेपी का दामन

    गुजरात के वापी महानगरपालिका के वॉर्ड नंबर 12 में जीते हुए सभी चारों निर्दलीय उम्मीदवारों ने गुजरात सरकार में कैबिनेट मंत्री कनुभाई देसाई और वापी शहर प्रमुख मनीष देसाई की उपस्थिति में बीजेपी का दामन थाम लिया।

  • 2:42 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    बीजेपी ने ऊंझा नगरपालिका चुनाव जीत लिया है

     बीजेपी ने ऊंझा नगरपालिका चुनाव जीत लिया है। कुल 36 सीटों में से भाजपा ने 31 सीटें जीती हैं, जिनमें 22 सीटें निर्विरोध जीती गई हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों ने 5 सीटें जीती हैं। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका है।

  • 2:30 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    बीजेपी ने 11 नगर निगम में लहराया जीत का परचम

     बीजेपी ने गुजरात के नगर निकाय चुनाव में 15 में से 11 नगर निगमों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और पार्टी चार अन्य नगर निगम में भी बढ़त बनाए हुए है.।नगर निगम की कुल 1044 सीटों में से 695 पर बीजेपी को जीत मिली है। कांग्रेस 61 सीटें जीतकर दूसरे नंबर पर है। वहीं अबतक अन्य के खाते में पांच सीटें आई हैं। इसी तरह नगरपालिका की बात करें तो कुल 2030 में से बीजेपी 1563, कांग्रेस 319 और अन्य को 183 सीटों पर जीत मिली है।

  • 2:25 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    गुजरात के सिंघम की हुई हार

    गुजरात के सिंघम की छवि वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी और भाजपा उम्मीदवार मनोज निनामा को निकाय चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने अरावली जिले की सबसे चर्चित ओड सीट से चुनाव लड़ा था। भाजपा के मनोज निनामा  2700 वोटों से हार गए हैं।

  • 2:19 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    खेड़ा की नडियाद कोर्पोरेशन चुनाव मे भाजपा की बड़ी जीत

    खेड़ा की नडियाद कोर्पोरेशन चुनाव मे मतगणना प्रक्रिया पूरी हो गई है और भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। कंग्रेस यहां सिर्फ एक सीट पर सिमट गई। वार्ड नंबर 13 मे कांग्रेस के शहर अध्यक्ष ने जीत हासिल की। जिस सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी की जीत हुई वहां पर नडियाद के विधायक के ममेरे भाई हेमल पटेल के साथ सीधी टक्कर थी।

    कुल सीट 52

    भाजप: 51
    कोंग्रेस:1

  • 2:16 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    भरुच में एक वोट से जीता कांग्रेस उम्मीदवार

    गुजरात पंचायत चुनाव में कई सीटों पर करीबी मुकाबले भी देखने को मिले, भरुच की पालेज तालुका पंचायत सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार को एक वोट के अंतर से विजयी घोषित किया गया।

  • 2:08 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    मुस्लिम इलाके में से हिंदू महिला ने विजय प्राप्त की

    गोधरा शहर के इतिहास में पहली बार किसी मुस्लिम इलाके में से हिंदू महिला ने विजय प्राप्त की है। आजादी के बाद गोधरा शहर में बार-बार सांप्रदायिक दंगे होते थे और यह दंगे सन 2002 तक लगातार चले आ रहे थे और वार्ड नंबर 7 पूरा मुस्लिम इलाका है। वहां एक भी मतदाता हिंदू नहीं है इसके बाद भी इस इलाके में एक सोनी समाज की हिंदू महिला ने चुनाव जीत कर रिकॉर्ड बनाया है।

  • 1:53 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    वडोदरा में अपने पुराने गढ़ में भी हारी कांग्रेस

    कांग्रेस वडोदरा में कांग्रेस चुनाव हार गई है। उसके तीनों महिला उम्मीदवार चुनाव हार गए हैं। यहां से निवर्तमान पार्षद हरीश पटेल को टिकट नहीं दिया था, तो वह बागी हो गए थे। हरीश पटेल हार्दिक पटेल के करीबी माने जाते हैं।

  • 1:44 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंकिता परमार की जीत

    गुजरात के जिला पंचायत चुनाव में वडोदरा से चर्चित सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंकिता परमार चुनाव जीत गई हैं, वो बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। अंकिता परमार गुजरात बीजेपी युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष भी हैं। पिछले चुनावों में वह तालुका पंचायत प्रमुख निर्वाचित हुई थीं, इस बार भी बीजेपी ने अंकिता को जिला पंचायत का टिकट दिया था।

  • 1:36 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    दाहोद के लिम्दी जिला पंचायत में बीजेपी की जीत

    दाहोद के लिम्दी जिला पंचायत में बीजेपी उम्मीदवार मनीषा बेन अनिलभाई भूरिया ने जीत दर्ज की है। बीजेपी उम्मीदवार मनीषा बेन अनिलभाई भूरिया ने 6000 वोटों के सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की है।

  • 1:01 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    पूर्व आईपीएस अधिकारी हारे चुनाव

    पूर्व आईपीएस अधिकारी मनोज निनामा चुनाव हार गए हैं, मनोज निनामा जिला पंचायत चुनाव में उतरे थे।

     

  • 12:42 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    सात नए नगर निगम में भी भाजपा की जीत

    गुजरात के कुल 15 नगर निगम में से सात पर भाजपा ने जीत दर्ज की है, इनमें से सभी नगर निगम ऐसे हैं, जहां पहली बार चुनाव हुए हैं, इनमें नडियाद, मेहसाणा, वापी, पोरबंदर, सुरेंद्रनगर, नवसारी, मोरबी नगर निगम शामिल हैं। इसी तरह से कुल 84 में से 19 नगरपालिका पर भी बीजेपी को जीत मिली है।

  • 12:41 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    गांधीनगर नगर निगम में बीजेपी को बहुमत

    गांधीनगर नगर निगम में बीजेपी को बहुमत मिल गया है। बता दें कि गांधीनगर नगर निगम की 52 में से 28 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। वहीं, चार सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी हुए हैं।

  • 12:40 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    AAP से BJP में शामिल हुए राजू करपाड़ा चुनाव हारे

    आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए राजू करपाड़ा सुरेंद्रनगर जिला पंचायत की दोनों सीटें हार गए हैं। चुनाव से ठीक पहले आप को छोड़कर BJP में शामिल हुए थे।

  • 12:34 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    गुजरात निकाय चुनाव में ओवैसी की धमाकेदार एंट्री

    गुजरात निकाय चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने जबरदस्त एंट्री की है दिंद्रोल तालुका पंचायत सीट में एआईएमआईएम के उम्मीदवार ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को हराकर जीत दर्ज की है। वहीं सिद्धपुर पंथक में पहली बार एआईएमआईएम का खाता खुला है और अब्बास अलीमद असामी को 1877 वोटों से दिंद्रोल तालुका पंचायत सीट का विजेता घोषित किया गया है।

  • 12:26 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    मेहसाणा की 52 में से 20 सीटों पर भाजपा की जीत

    मेहसाणा नगर निगम की 52 में से 20 सीटों पर कमल खिल गया है, यहां भाजपा की बड़ी जीत मिली है। मेहसाणा नगर निगम के वार्ड नंबर एक, छह, सात, 10 और 11 में बीजेपी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

  • 12:13 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    बेहरामपुरा वार्ड में कांग्रेस की जीत

    बीजेपी ने बावला तालुका पंचायत में सभी सीटें निर्विरोध जीत ली हैं, अब तक बीजेपी ने कुल 6 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस को 1 सीट मिली है> भायला, शिया, गगड़ और रॉयकाबेठक सीटों पर भी बीजेपी उम्मीदवार जीते हैं, जबकि कांग्रेस ने केसार्डी सीट पर जीत हासिल की है।

     

  • 11:58 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    महानगरपालिका की 228 में से 212 पर बीजेपी का दबदबा

    गुजरात के महानगरपालिका चुनाव नतीजों की बात करें तो कुल 1,044 सीटों में से 228 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं और इनमें बीजेपी ने 212 सीटों पर कब्जा जमाती दिख रही है, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 14 सीटों से संतोष करना पड़ा है।

  • 11:55 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    रिवाबा जडेजा की मेहनत रंग लाई, जामनगर के वार्ड नंबर एक में भाजपा जीती

    जामनगर कॉर्पोरेशन,वार्ड नंबर 1 में कांग्रेस का गढ़ माना जाता था अब टूटा, BJP का पूरा पैनल जीता, वार्ड नंबर 1 में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष दिगुभा जडेजा को करारी हार का सामना करना पड़ा। वार्ड नंबर 1 में BJP के नए उम्मीदवारों ने कांग्रेस का गढ़ तोड़ दिया, राज्य मंत्री रिवाबा जडेजा ने वार्ड नंबर 1 में BJP की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की।

  • 11:30 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    दाहोद में जावली जिला पंचायत सीट से आप की जीत

    दाहोद में जावली जिला पंचायत सीट से आप उम्मीदवार डॉ. दयाराम वसावा ने जीत हासिल की है, उनकी जीत पर आप कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।

  • 11:24 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    सूरत में आप को झटका, भाजपा की बड़ी जीत

    सूरत महानगर पालिका में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका .. वार्ड नंबर 4 में पार्टी के प्रदेश महामंत्री मनोज सोरठिया की हार .. 4 उम्मीदवारों की जीत के साथ उसी वार्ड में बीजेपी की पूरी पेनल की जीत

     

  • 11:05 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    वापी महानगरपालिका की 29 सीटों पर बीजेपी का कब्जा

     

    वापी महानगरपालिका चुनाव में बीजेपी ने खाता खोला तीन वॉर्ड का रिजल्ट सामने आया है। वॉर्ड नबर 9 , 1 , 5 , 6 , 7 , 2, 3 में सभी सीट पर बीजेपी का कब्जा, वॉर्ड नबर 10 में कंग्रेस का चार सीट पर कब्जा, टोटल 29 सीट पर बीजेपी का कब्जा।

  • 11:02 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    नवसारी जिला पंचायत की वेस्मा सीट पर भाजपा की जीत

    नवसारी जिला पंचायत की वेस्मा सीट से भाजपा उम्मीदवार की जीत। वेस्मा सीट से भाजपा उम्मीदवार आशीष पटेल 450 वोटों की बढ़त के साथ विजयी रहे।

  • 10:57 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    सूरत में भगवा लहराया

    सूरत में भगवा लहराया 120 सीट में 100 से ज्यादा सीट पर जीत की संभावना। 30 साल से सूरत महानगर पालिका पर भाजपा का कब्जा।

  • 10:56 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    गुजरात निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी ने मारी एंट्री

    गुजरात निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी ने खेड़ा जिले के काठलाल नगरपालिका के वार्ड नंबर 4 में जीत हासिल की है।

  • 10:48 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    अहमदाबाद में भाजपा 25 सीटों पर आगे चल रही है

    अहमदाबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा 25 सीटों पर आगे चल रही है। तो वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का फिलहाल यहां खाता भी नहीं खुल पाया है। उधर राजकोट के वार्ड नंबर 16 में कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। पिछली बार वार्ड नंबर 16 में सभी कांग्रेस उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा था।

  • 10:44 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    सूरत के वार्ड नंबर 4 में आप की हार, BJP की बड़ी जीत

    सूरत के वार्ड नंबर 4 में आम आदमी पार्टी के महामंत्री मनोज सोर थिया की करारी हार, वार्ड नंबर 4 में भाजपा की भव्य जीत।

  • 10:41 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    आम आदमी पार्टी को भी इन सीटों पर मिली जीत

    आम आदमी पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनावों में गिर सोमनाथ तालुका पंचायत सीट पर 18 और 1 सीट जीती है। वहीं जूनागढ़ के मालियाहाटीना के अमरापुर तालुका पंचायत में भी तीन सीटें अपने नाम की है। इसके अलावा आम आदमी के दकुभाई गजीपारा ने अमरेली के बगसारा तालुका पंचायत सीट जीती है।

  • 10:19 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    सूरत में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी

    सूरत महानगर पालिका में वोटों की गिनती चल रही है, भारी संख्या में उम्मीदवार और समर्थक मौजूद हैं। सुरक्षा बलों की मौजूदगी में वोटों की गिनती चल रही है।

  • 10:02 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    भाजपा का चला जादू, कांग्रेस का भी खुला खाता

    वडोदरा के सावली नगरपालिका के वार्ड नंबर एक में भाजपा ने जीत हासिल की है। खेड़ा के फागवेल तालुका पंचायत की दानादरा सीट से भाजपा की सोनलबेन पृथ्वीराज सिंह परमार ने भी जीत दर्ज की है। तो वहीं. बोटाद के बरवाला तालुका पंचायत की कपड़ियाली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विजयी हुई हैं। बोटाद के बरवाला तालुका पंचायत में भाजपा ने दो सीटें जीती हैं।

  • 9:26 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    मतगणना केंद्र पर कांग्रेस का हंगामा

    अंबाजी के दांता स्थित मतगणना केंद्र पर मतगणना शुरू होने से पहले ही कांग्रेस उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान नाराज कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच हिंसक झड़पें हुईं। हंगामे के कारण मतगणना शुरू होते ही अफरा-तफरी का माहौल छा गया।

  • 9:22 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    वापी महानगरपालिका वॉर्ड नबर 9 में चार सीटों पर बीजेपी का कब्जा

    वापी महानगरपालिका चुनाव में बीजेपी ने खाता खोला, महानगरपालिका में 52 सीट है

    वापी महानगरपालिका चुनाव का पहाला रिजल्ट सामने आया

    वापी महानगरपालिका वॉर्ड नबर 9 में चार सीट पर बीजेपी का कब्जा

  • 9:20 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    राज्य के चार बड़े शहरों पर टिकी हैं सबकी निगाहें

    गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में नजर राज्य के चार बड़े शहरों पर भी है, जो हैं- अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट शामिल हैं। इन सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। जानें कितनी हैं सीटें-अहमदाबाद- 192, सूरत- 120, वडोदरा- 76, राजकोट- 72।

  • 9:02 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    पंचमहल में वोटों की गिनती शुरू

     

    पंचमहल में वोटों की गिनती शुरू, पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरूपोस्टल बैलेट की गिनती के बाद EVM खुलेंगी। पहली म्युनिसिपैलिटी के वार्ड नंबर-1 के लिए वोटों की गिनती शुरू, तालुका पंचायत और डिस्ट्रिक्ट पंचायत के लिए भी वोटों की गिनती शुरू।

  • 8:49 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    जामनगर में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी

    जामनगर नगर निगम के 16 वार्डों की 64 सीटों में से एक सीट पर निर्विरोध चुनाव होने के बाद, बाकी 63 सीटों के लिए वोटों की गिनती हो रही है। कुल 206 उम्मीदवारों का भविष्य EVM मशीनों में बंद है। सिक्का नगर पालिका के 7 वार्डों की 28 सीटों के लिए कुल 80 उम्मीदवार मैदान में हैं।

    जामनगर ज़िला पंचायत की 24 सीटों में से एक सीट पर निर्विरोध चुनाव होने के बाद, बाकी 23 सीटों के लिए 72 उम्मीदवार मैदान में हैं। जामनगर तालुका पंचायत की 112 सीटों में से 05 सीटों पर निर्विर,ोध चुनाव होने के बाद, बाकी 107 सीटों के लिए 326 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

  • 8:41 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    इन सीटों पर निर्विरोध चुने गए उम्मीदवार

    • 15 नगर निगम में 261 वार्डों की 1,044 सीटों के लिए चुनाव हुआ, जिनमें से 43 सीटों पर निर्विरोध फैसला हो गया है। 
       
    • नगर पालिकाओं में 84 निकायों के 656 वार्डों की 2,624 सीटों के लिए चुनाव हुआ, जिनमें 385 सीटें निर्विरोध रहीं।
       
    • जिला पंचायतों में 34 इकाइयों के तहत 1,090 सीटों में से 52 सीटों पर निर्विरोध फैसला हो गया, जबकि 1,038 सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें 3,059 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई है।
  • 8:38 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    वोटों की गिनती शुरू, पहले बैलेट पेपर और फिर ईवीएम के वोट गिने जाएंगे

    नवसारी के स्वामीनारायण इंटरनेशनल स्कूल में सुबह पहले बैलेट पेपर के वोटों की गिनती शुरू हुई है और फिर इसके बाद ईवीएम के मतों की गिनती शुरू होगी।

  • 8:01 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए बड़े आरोप

    कांग्रेस ने भाजपा पर बड़े आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि इनमें से कई उम्मीदवारों ने बीजेपी के डराए-धमकाए जाने, पैसों का लालच दिए जाने और राजनीतिक पद देने के प्रस्तावों की वजह से अपने नाम वापस लिए हैं और इसी की वजह से भाजपा को इन सीटों पर जीत मिली है।

  • 7:57 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    काउंटिंग से पहले भाजपा की बड़ी जीत

    राज्य चुनाव आयोग की तरफ से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, गुजरात की कुल 9952 सीटों में से 736 सीटों का फैसला बिना किसी मुकाबले के हो गया और भाजपा को बड़ी जीत मिल गई है। जानकारी के मुताबिक 1,663 उम्मीदवारों की तरफ से नाम वापस लेने की वजह से बीजेपी ने इन सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल कर ली है।

  • 7:06 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    निकाय चुनावों में वोटिंग प्रतिशत कैसा रहा?

    गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में रविवार को हुई वोटिंग में औसतन 57.08% मतदान हुआ, इसमें नगर निगमों में 49.14 प्रतिशत, नगरपालिकाओं में 59.81 प्रतिशत, जिला पंचायतों में 61.83 प्रतिशत और तालुका पंचायतों में 62.05 प्रतिशत मतदान हुआ था.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।