1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Gujarat News: गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से 7 लोगों की मौत, एक घायल

Gujarat News: गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से 7 लोगों की मौत, एक घायल

 Reported By: Nirnaya Kapoor Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 14, 2022 01:01 pm IST,  Updated : Sep 14, 2022 01:52 pm IST

Gujarat News: गुजरात के अहमदाबाद में हादसा हो गया है। यहां लिफ्ट गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है और एक घायल है। ये हादसा निर्माणाधीन बिल्डिंग में हुआ है।

Gujarat News- India TV Hindi
Gujarat News Image Source : PTI/REPRESENTATIVE

Highlights

  • गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा
  • लिफ्ट गिरने से कई लोगों की मौत
  • पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटा

Gujarat News: गुजरात के अहमदाबाद में हादसा हो गया है। यहां लिफ्ट गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है और एक घायल है। ये हादसा गुजरात यूनिवर्सिटी के पास एस्पायर-2 नाम के भवन के निर्माण के दौरान सातवीं मंजिल से लिफ्ट टूटने की वजह से हुआ है। 

 
हादसे में मरने वाले मजदूरों के नाम भी सामने आ गए हैं। मृतकों के नाम संजयभाई बाबूभाई नायक, जगदीशभाई रमेशभाई नायक, अश्विनभाई सोमभाई नायक, मुकेश भरतभाई नायक, मुकेशभाई भरतभाई नायक, राजमल सुरेशभाई खराडी और पंकजभाई शंकरभाई खराडी है।

घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। पुलिस और प्रशासन के लोग रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, ये हादसा उस वक्त हुआ, जब बिल्डिंग में काम चल रहा था। बड़े अधिकारी इस मामले की जांच में लग गए हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।