1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात के जूनागढ़ में दरगाह पर लगी नोटिस से मचा बवाल, पुलिस-पब्लिक भिड़त में एक की मौत, 174 गिरफ्तार

गुजरात के जूनागढ़ में दरगाह पर लगी नोटिस से मचा बवाल, पुलिस-पब्लिक भिड़त में एक की मौत, 174 गिरफ्तार

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jun 17, 2023 07:54 am IST,  Updated : Jun 17, 2023 11:11 am IST

गुजरात के जूनागढ़ में एक दरगाह पर लगाई गई नोटिस को लेकर भारी बवाल मचा हुआ है। लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंके और गाड़ी में आग लगा दी। कई पुलिसकर्मी घायल हैं।

violence in gujarat junagadh- India TV Hindi
गुजरात के जूनागढ़ में मचा बवाल

गुजरात: जूनागढ़ में एक धार्मिक स्थल (दरगाह) को नोटिस देने पर बवाल मचा है। दरगाह पर नोटिस चिपकाने के बाद लोग सड़कों पर उतर आए और भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया।  वहीं, मजेवडी चौक स्थित पुलिस चौकी में लोगों ने जमकर तोडफोड़ की और पुलिस की टीम पर पत्थर फेंके और थाने के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है। जानकारी के मुताबिक एक की मौत हो गई है और अबतक 174 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

देखें वीडियो

पुलिस से भिड़ी पब्लिक, मचा बवाल

दरअसल मजेवडी गेट के सामने धार्मिक स्थल को अवैध निर्माण करार देते हुए डिमोलेशन का नोटिस लगाने महानगर पालिका के अधिकारी पहुंचे थे। नोटिस चिपकाने के बाद उसे पढ़ते ही दरगाह के बाहर भीड़ जमा हो गई और लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाने लगे। पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की तो कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर हमला कर दिया जिसमें एक dy sp और तीन पुलिस वाले घायल हो गए।

tension in junagadh
Image Source : INDIATVजूनागढ़ में मचा बवाल

 

इलाके में तनाव, स्थिति नियंत्रण में 

जानकारी के मुताबिक पूरे इलाके में तनाव है लेकिन फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पूरे इलाके में  पुलिस कैम्प कर रही है। घटना के तुरंत सिटी SP वासम तेजा शेट्टी और IG मनोज चावड़ा घटना स्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। 

शुक्रवार की शाम सात बजे से ही दरगाह के बाहर काफी लोग इकठ्ठा होना शुरू हुए थे और नौ बजे 200 से 300 लोग पहुंच गए थे। दरगाह की चारों ओर इकठ्ठा हुए लोगों को जब पुलिस ने  हटाने की कोशिश की तो भीड़ में शामिल लोग पुलिस की टीम पर पत्थर फेंकने लगे।

क्या है नोटिस में, जिसे पढ़ते ही आग-बबूला हुए लोग

 जूनागढ़ में मजेवड़ी गेट के सामने रास्ते के बीचों बीच एक धार्मिक स्थल, दरगाह है, जिसको हटाने के लिए महानगर पालिका की ओर से सीनियर टाउन प्लानर ने एक नोटिस जारी किया, जिसमें लिखा है कि इसका निर्माण अवैध तरीके से किया गया है और ये धार्मिक स्थल तोड़ा जा सकता है।

प्रशासन की तरफ से नोटिस जारी कर कहा गया है कि अगले पांच दिनों के अंदर इस धार्मिक स्थल के कानूनी तौर पर सही होने के सबूत पेश किए जाएं वरना ये धार्मिक स्थल तोड़ा जाएगा और इसका खर्च आपको वहन करना रहेगा। इस नोटिस को पढ़ते ही कुछ असमाजिक तत्व इकठ्ठा हुए और पुलिस पर हमला कर दिया।

(गुजरात से विपिन पांड्या की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।