Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. सूरत: दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, एक की दर्दनाक मौत; सामने आया CCTV फुटेज

सूरत: दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, एक की दर्दनाक मौत; सामने आया CCTV फुटेज

Edited By: Amar Deep @amardeepmau Published : Mar 06, 2026 12:34 pm IST, Updated : Mar 06, 2026 12:34 pm IST

सूरत में दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक युवक की मौत हो गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत। - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत।

सूरत: जिले के वराछा इलाके में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां दो बाइकों के बीच आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल हो गया है। इस हादसे की पूरी घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने भयावह हादसे को उजागर कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में इस दर्दनाक हादसे को देखा जा सकता है, जिसमें दो बाइकों के बीच टक्कर के बाद एक शख्स की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

दोनों बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर

दरअसल, पूरी घटना 4 मार्च की बताई जा रही है। यहां शाम करीब 6 बजे यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस शिकायत के मुताबिक लाल रंग की शर्ट पहने रामप्रसाद राजपूत अपनी मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। इसी दौरान सामने से अपनी साइड में शांतिपूर्ण आ रही बाइक को उसने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक सवार हवा में 10 फिट उछलकर दूर जा गिरा। जबकि दूसरा बाइक चालक बाइक पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। 

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने 108 एम्बुलेंस को फोन कर सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि मृतक अपनी दिशा से जा रहा था और वह अपनी साइड में सामान्य तरीके से बाइक चला रहा था। लाल शर्ट पहने युवक तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए गलत साइड आकर सामने से टक्कर मार दी। फिलहाल सूरत पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 177 ओर 184 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। (इनपुट- शैलेष चांपानेरिया)

यह भी पढ़ें-

'बड़ी खुशी की बात है...', इतना कहते ही मंच से धड़ाम गिरे नेता जी; होली का VIDEO जमकर हो रहा वायरल

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement