1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. सड़क पार कर रहे 3 हजार काले हिरणों का VIDEO हुआ चर्चित, PM मोदी ने बताया ‘शानदार’

सड़क पार कर रहे 3 हजार काले हिरणों का VIDEO हुआ चर्चित, PM मोदी ने बताया ‘शानदार’

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 29, 2021 01:18 pm IST,  Updated : Jul 29, 2021 01:18 pm IST

गुजरात के भावनगर जिले में काला हिरण राष्ट्रीय उद्यान के पास एक सड़क को पार कर रहे सैकड़ों काले हिरणों का एक वीडियो सोशल मीडिया मंचों पर खूब चर्चित हो रहा है और इस नजारे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की।

सड़क पार कर रहे 3 हजार...- India TV Hindi
सड़क पार कर रहे 3 हजार काले हिरणों का VIDEO हुआ चर्चित, PM मोदी ने बताया ‘शानदार’ Image Source : TWITTER- @INFOGUJARAT

भावनगर: गुजरात के भावनगर जिले में काला हिरण राष्ट्रीय उद्यान के पास एक सड़क को पार कर रहे सैकड़ों काले हिरणों का एक वीडियो सोशल मीडिया मंचों पर खूब चर्चित हो रहा है और इस नजारे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की। उक्त वीडियो गुजरात सूचना विभाग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल की तरफ से बुधवार को साझा किया गया। विभाग ने ट्वीट किया, “करीब 3,000 काले हिरण भावनगर के काला हिरण राष्ट्रीय उद्यान में एक सड़क पार करते दिखे।”

सूचना विभाग की तरफ से साझा किए गए एक मिनट के इस वीडियो पर प्रधानमंत्री मोदी ने टिप्पणी की और इसे ‘बेहतरीन’ बताया। काले हिरण वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची के तहत संरक्षित हैं। राष्ट्रीय उद्यान के क्षेत्र वन अधिकारी अंकुर पटेल के मुताबिक, काले हिरण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते रहते हैं और यह वीडियो ग्राम रक्षक दल (जीआरडी) के एक जवान ने लिया था जिसकी तैनाती धोलेरा-भावनगर राजमार्ग पर पुलिस जांच चौकी पर थी।

पटेल ने बताया कि वीडियो में नजर आ रही सड़क वेलावदार गांव और राष्ट्रीय उद्यान को राजमार्ग से जोड़ती है। अधिकारी ने बताया, “आंतरिक सड़क के दोनों तरफ दिख रही जमीन वन विभाग की है। रात की ड्यूटी के बाद लौटते वक्त जीआरडी के जवान ने सुबह में काले हिरणों को सड़क पार करते देखा और इस अद्भुत दृश्य को अपने मोबाइल फोन में कैद किया तथा सोशल मीडिया पर साझा किया।” उन्होंने बताया, “वीडियो में, 700 से 800 काले हिरण देखे जा सकते हैं। इनमें से ज्यादातर मादा या किशोर हिरण थे, इसलिए उनका रंग भूरा था। केवल वयस्क नर हिरणों का रंग काला होता है।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।