1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात: पानी के तेज बहाव में कार के साथ नदी में बह गए पति-पत्नी, कैसे बची जान? हैरान कर देगा ये VIDEO

गुजरात: पानी के तेज बहाव में कार के साथ नदी में बह गए पति-पत्नी, कैसे बची जान? हैरान कर देगा ये VIDEO

 Published : Sep 08, 2024 04:01 pm IST,  Updated : Sep 08, 2024 05:07 pm IST

पानी के तेज बहाव के चलते कार नदी के बीचों-बीच आ गई। कार के अदंर पति-पत्नी निकलकर छत पर आ गए। कई घंटों तक कार की छत पर फंसे रहे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

नदी के बीचों-बीच कार के ऊपर चढ़े पति-पत्नी- India TV Hindi
नदी के बीचों-बीच कार के ऊपर चढ़े पति-पत्नी Image Source : INDIA TV

गुजरात के कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है। बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। साबरकांठा जिले में नदी में आई अचानक बाढ़ में कार में सवार पति-पत्नी (दंपती) फंस गए। इसका हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नदी में अचानक पानी का प्रवाह बढने से कार कई घंटों तक पानी में डूबी रही।

पानी के तेज बहाव में कार के साथ बहे

गुजरात के साबरकांठा जिले में कार सवार पति-पत्नी कार की छत पर चढ़ गए। पानी के तेज बहाव में कार के साथ बह गए। ईडर तालुका के वडियाविर भूतिया के बीच नदी में भारी पानी के बहाव में कार में सवार दंपती काफी देर तक फंसे रहे।

कार की छत पर चढ़ गए

स्थानी लोगों ने बताया कि नदी से गुजरते समय जैसे ही पानी का बहाव बढ़ा तो गाड़ी में खिंचाव आ गया। कार में सवार दंपती पानी से बचने के लिए कार की छत पर चढ़ गए। स्थानीय लोगों ने कार में सवार दंपती को बचाने का प्रयास किया।

पानी का प्रवाह कम होने के बाद निकाला गया बाहर

नदी में पानी का बहाव तेज होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में भी काफी दिक्कते आई हैं। स्थानीय लोगों ने ईडर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। नदी में पानी का प्रवाह कम होते ही दोनों को बहार निकाला गया।

स्थानीय लोगों ने भी की मदद

ईडर और हिंमतनगर फायर ऑफिसर की टीम ने ये कार्रवाई की है। महिला और पुरुष को कार के ऊपर से सही सलामत निकाला गया। मौके पर दो फायर टीम, SDM मामलतदार, पुलिस और लोकल लोगों ने कार में सवार दंपती को नदी में आए तेज बहाव से बचाया है।

महेंद्र प्रसाद की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।