1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में भी 'द साबरमती रिपोर्ट' हुआ टैक्स फ्री, फिल्म देखने के बाद CM ने लिया फैसला

गुजरात में भी 'द साबरमती रिपोर्ट' हुआ टैक्स फ्री, फिल्म देखने के बाद CM ने लिया फैसला

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Nov 21, 2024 02:57 pm IST,  Updated : Nov 21, 2024 02:57 pm IST

गुजरात सरकार ने भी 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर बनी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को राज्य में कर मुक्त घोषित कर दिया है। इस फैसले की जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी।

गुजरात में फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' हुआ टैक्स फ्री- India TV Hindi
गुजरात में फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' हुआ टैक्स फ्री Image Source : FILE/PTI

विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सराहना की है। इस बीच, अब गुजरात सरकार ने भी 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर बनी इस फिल्म को राज्य में कर मुक्त घोषित कर दिया है। इस फैसले की जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने यह फैसला फिल्म देखने के बाद लिया।

सीएम पटेल ने सिनेमाघर में देखी फिल्म

बुधवार रात मुख्यमंत्री पटेल भूपेंद्र पटेल ने फिल्म की निर्माता एकता कपूर, बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र, अभिनेत्री रिद्धि डोगरा और गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी के साथ एक सिनेमाघर में फिल्म देखी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, "मुख्यमंत्री ने फिल्म की सराहना की और इसे गुजरात में कर मुक्त करने का निर्णय लिया।" इसके अलावा इस सप्ताह की शुरुआत में राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश ने भी इस फिल्म को कर मुक्त घोषित किया था। फिल्म के कर मुक्त होने से इसके टिकट की कीमतें घटने की संभावना है, जिससे अधिक दर्शक इसे देख सकेंगे।

गोधरा अग्निकांड पर बनी है फिल्म

फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' 27 फरवरी 2002 को गोधरा स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में आग लगने की घटना पर आधारित है, जिसमें 59 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में अधिकतर कारसेवक थे। इस घटना के बाद गुजरात में व्यापक दंगे भड़क उठे थे, जो राज्य और देश के इतिहास में एक संवेदनशील मुद्दा बने थे।

यूपी में भी टैक्स फ्री हुई द साबरमती रिपोर्ट

वहीं, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को देखने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत अन्य नेता मौजूद थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश में भी इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की सर्दी, श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में शून्य से नीचे लुढका पारा

वोटिंग के बाद संजय राउत का बड़ा दावा, बताया MVA को कितनी मिलेंगी सीटें 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।