1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. वलसाड में सैलाब... भारी बारिश से पूरा जिला जलमग्न, ड्रोन VIDEO में कैद हुई तबाही की तस्वीरें

वलसाड में सैलाब... भारी बारिश से पूरा जिला जलमग्न, ड्रोन VIDEO में कैद हुई तबाही की तस्वीरें

 Written By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 26, 2026 11:06 am IST,  Updated : Jul 26, 2026 11:23 am IST

वलसाड जिले में भारी से अति भारी बारिश के कारण भयंकर सैलाब आ गया है, जिससे पूरा जिला जलमग्न हो गया है। सामने आए ड्रोन वीडियो में इसकी तबाही साफ दिखाई दे रही है।

वलसाड का इलाका जलमग्न- India TV Hindi
वलसाड का इलाका जलमग्न Image Source : REPORTER INPUT

गुजरात के वलसाड जिले में भारी से अति भारी बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हुई मूसलाधार बारिश के चलते पूरा वलसाड जिला जलमग्न हो गया है। शहर के ड्रोन विजुअल सामने आए हैं, जिनमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि पूरा इलाका पानी-पानी हो गया है।

ड्रोन से ली गई इन तस्वीरों में पूरा इलाका पानी-पानी नजर आ रहा है और जलभराव की भयावह तस्वीरें साफ तौर पर बयां कर रही हैं कि यहां बारिश ने किस कदर तबाही मचाई है।

भारी बारिश और सड़कों पर जलभराव के चलते देश के मुख्य मार्ग NH-48 पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। अहमदाबाद से मुंबई और मुंबई से अहमदाबाद आने-जाने वाले इस मार्ग पर लगभग 30 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे वाहन चालक घंटों फंसे रहे। वापी और उमरगांव तहसील के ड्रोन दृश्यों में चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है, जिससे इलाके की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।

वलसाड की तहसीलों में बारिश के आंकड़े 

प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार, जिले की सभी तहसीलों में भारी बारिश दर्ज की गई है। कल दोपहर 4:00 बजे से आज सुबह 6:00 बजे तक दर्ज की गई बारिश और कुल सीजन के आंकड़े इस प्रकार हैं-

  • कपराड़ा में हालिया बारिश 2.7 इंच और कुल सीजन की बारिश 112.6 इंच दर्ज की गई
  • उमरगांव में 0.3 इंच हालिया बारिश के साथ कुल सीजन की बारिश 102.7 इंच रही।
  • नानापोंडा में 1.2 इंच हालिया बारिश और 90.6 इंच कुल सीजन की बारिश दर्ज हुई।
  • वलसाड में 0.5 इंच हालिया बारिश के साथ कुल सीजन की बारिश 88.9 इंच दर्ज की गई।
  • पारडी में 0.6 इंच हालिया बारिश के साथ कुल सीजन की बारिश 88.6 इंच रही।
  • वापी में 0.6 इंच हालिया बारिश के साथ कुल सीजन की बारिश 76.9 इंच दर्ज की गई। 
  • इसके अलावा, धरमपुर में 2.0 इंच हालिया बारिश और कुल सीजन की बारिश 73.6 इंच दर्ज की गई है।

करोड़ों का नुकसान, जनजीवन प्रभावित

वलसाड, वापी, उमरगांव, धरमपुर, पारडी, कपराड़ा और नानापोंडा सभी तहसीलों में बारिश ने तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। कई वाहन पानी में डूब गए, तो कई घरों, बंगलों और दुकानों के अंदर पानी घुस गया। खेती योग्य जमीन पूरी तरह जलमग्न हो गई है और कई मवेशी पानी के तेज बहाव में बह गए। जिले के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में भी भारी बारिश का बुरा असर पड़ा है, जिससे उद्योगों को भी भारी छति उठानी पड़ी है।

(रिपोर्ट- जितेंद्र पाटिल)

ये भी पढ़ें-

आज कहां-कहां होगी बारिश? दिल्ली में तेज बरसात और आंधी का अलर्ट, पढ़िए अन्य राज्यों का Weather Updates

25 हजार के इनामी कुख्यात के भाई की गोलियों से भूनकर हत्या, मौके से आधा दर्जन से अधिक खोखे बरामद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।