1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Gujarat: मारपीट के मामले में पूछताछ के लिए बुलाई गई थी महिला, थाने में ही लगा ली फांसी

Gujarat: मारपीट के मामले में पूछताछ के लिए बुलाई गई थी महिला, थाने में ही लगा ली फांसी

 Published : May 22, 2022 08:36 pm IST,  Updated : May 22, 2022 08:36 pm IST

गुजरात के राजकोट शहर में मारपीट के एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाई गई 36 वर्षीय एक महिला ने रविवार सुबह थाने के शौचालय में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

A woman hangs herself in police station - India TV Hindi
A woman hangs herself in police station  Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • महिला से थाने में होनी थी पूछताछ
  • शौचालय में खुद को लटकाकर मारा
  • पति के डर से महिला ने लगा ली फांसी

Gujarat: राजकोट शहर में मारपीट के एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाई गई 36 वर्षीय एक महिला ने रविवार सुबह थाने के शौचालय में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन-1) प्रवीण मीणा ने कहा, ‘‘महिला की पहचान नयना कोली के रूप में हुई है। उसने अजी दाम थाने के शौचालय के अंदर खुदकुशी कर ली। 

क्या है पूरा मामला?

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि महिला को भारतीय दंड संहिता की धारा-326 (खतरनाक हथियारों या साधनों से स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने) से संबंधित एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिसमें वह एक संदिग्ध थी।’’ मीणा के मुताबिक, महिला को शनिवार शाम थाने लाया गया था, लेकिन उसने अपने पति के डर से वहीं पर रहने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि मामले में शिकायतकर्ता, जो महिला का पूर्व प्रेमी है, अपनी शिकायत के बारे में विवरण उपलब्ध नहीं करा रहा था, जिसके बाद महिला को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। मीणा के अनुसार, पता चला था कि घटना के समय महिला शिकायकर्ता के साथ थी। 

पति के डर से दे दी जान

उन्होंने कहा, ‘‘महिला घर नहीं जाना चाह रही थी, क्योंकि उसे डर था कि उसका पति उसके पूर्व प्रेमी के साथ होने की बात जान जाएगा।’’ मीणा ने बताया कि रविवार सुबह महिला शौचालय गई और वहां एक दुपट्टे की मदद से फांसी लगा ली। उन्होंने कहा कि महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।