1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. फरीदाबाद में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बिना हेलमेट दौड़ाई बाइक, कटा 2 हजार रुपए का चालान

फरीदाबाद में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बिना हेलमेट दौड़ाई बाइक, कटा 2 हजार रुपए का चालान

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Aug 28, 2024 11:24 pm IST,  Updated : Aug 28, 2024 11:24 pm IST

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। ऐसे में इस बाइक का 2 हजार रुपए का चालान कटा है। बाइक रियासत अली के नाम से पंजीकृत है।

Dushyant Chautala- India TV Hindi
दुष्यंत चौटाला Image Source : SCREENGRAB/VIDEO ON SOCIAL MEDIA

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में बिना हेलमेट के बाइक चलाना पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को महंगा पड़ गया है। जिस बाइक को दुष्यंत चौटाला चला रहे थे, उसका 2 हजार रुपए का चालान कटा है। ये बाइक रियासत अली के नाम से पंजीकृत है।

बता दें कि जेजेपी नेता करामत अली ने गोची में एक सार्वजनिक बैठक आयोजित की थी। इस बैठक में चौटाला मुख्य अतिथि के रूप में आये थे। पुलिस का कहना है कि कम से कम 100 जेजेपी कार्यकर्ताओं को बिना हेलमेट के गाड़ी चलाते देखा गया। ऐसे में पुलिस नंबर प्लेटों की पहचान कर रही है और इस आधार पर चालान भेजे जाएंगे।

Dushyant Chautala challan
Image Source : Xदुष्यंत चौटाला ने बिना हेलमेट दौड़ाई बाइक, कटा चालान

रोड शो के दौरान कुल 15 चालान कटे

फरीदाबाद में हुए इस रोडशो के दौरान कुल 15 चालान कटे। वहीं चौटाला ने कहा कि जेजेपी पूरी तरह से चुनावी मोड में है, तैयारियां तेजी से चल रही हैं। गौरतलब है कि अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व वाली जेजेपी और चंद्र शेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपने गठबंधन की घोषणा की है। गठबंधन फॉर्मूले के तहत, जेजेपी 90 विधानसभा सीटों में से 70 पर चुनाव लड़ेगी, जबकि आजाद समाज पार्टी 20 पर चुनाव लड़ेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।