1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: महम में पहली बार खिलेगा कमल? जानें क्या है सीट का समीकरण

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: महम में पहली बार खिलेगा कमल? जानें क्या है सीट का समीकरण

 Published : Aug 29, 2024 10:06 pm IST,  Updated : Sep 02, 2024 02:52 pm IST

हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में लोगों की नजर रोहतक संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाली चर्चित सीट महम पर है। आइए जानते हैं कि क्या महम विधानसभा का समीकरण।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 महम सीट। - India TV Hindi
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 महम सीट। Image Source : INDIA TV

हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा के लिए 5 अक्तूबर को सभी सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 अक्तूबर को चुनाव के परिणाम आएंगे। इस चुनाव में राज्य की महम विधानसभा सीट भी काफी चर्चित है। बीते कई चुनावों से इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा था लेकिन 2019 में इस सीट पर निर्दलीय की जीत हुई है। आइए जानते हैं कि क्या इस बार महम सीट का समीकरण। 

क्या रहा था बीते चुनावों का परिणाम?

महम विधानसभा सीट रोहतक संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है। ये सीट वैसे तो करीब 15 साल तक कांग्रेस की गढ़ बनी हुई थी। आनंद सिंह डांगी ने 1991, 2005, 2009, 2014 में इस सीच से जीत हासिल की थी। हालांकि, साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी बलराज कुंडू ने बड़ा उलटफेर कर दिया और इस सीट को जीत लिया। वहीं, साल 1967 से ही आज तक भाजपा इस सीट पर खाता नहीं खोल सकी है। बलराज कुंडू ने एक बार फिर से इस सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। 

क्या है सीट का समीकरण?

महम एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है जो रोहतक जिले की 9 विधानसभाओं में से एक है। महम विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या लगभग 22 फीसदी है। महम में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 1 लाख 80 हजार से भी ज्यादा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।