1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनी तो क्या रणदीप सुरजेवाला होंगे CM? आया जवाब

हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनी तो क्या रणदीप सुरजेवाला होंगे CM? आया जवाब

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 12, 2024 07:12 am IST,  Updated : Sep 12, 2024 10:07 am IST

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का हरियाणा के मुख्यमंत्री पद को लेकर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में महत्वाकांक्षा रखना कोई बुरी बात नहीं है।

रणदीप सुरजेवाला- India TV Hindi
रणदीप सुरजेवाला Image Source : PTI

हरियाणा विधानसभा चुनाव होने में चंद दिन रह गए हैं। बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित अन्य क्षेत्रीय राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कई दिग्गजों ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस बीच, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का मुख्यमंत्री पद को लेकर बयान सामने आया है। उनसे पूछा गया कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो क्या वह सीएम पद के दावेदार होंगे? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजनीति में महत्वाकांक्षा रखना कोई बुरी बात नहीं है। राजनीति में महत्वाकांक्षा होनी चाहिए, तभी व्यक्ति आगे बढ़ सकता है, लेकिन महत्वाकांक्षा पार्टी के अनुशासन से बड़ी नहीं हो सकती है। हमारा लक्ष्य पद पाना ही नहीं हो सकता है।

"कांग्रेस 70 से अधिक सीटें जीतेगी"

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश की जनता के मन की बात से लगता है कि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 70 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि जीत का आंकड़ा 80 तक भी पहुंच सकता है। अगर ऐसा होता है, तो किसी को हैरान होने की जरूरत नहीं है। वहीं, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि मैं एक साधारण कार्यकर्ता हूं। किसी दल के साथ गठबंधन करने का फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और राहुल गांधी करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में गठबंधन की जरूरत नहीं है, क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस अपने दम पर सरकार बना रही है।

AAP-कांग्रेस अलग-अलग लड़ेंगी चुनाव

बता दें कि हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन को लेकर चर्चा चल रही थी, लेकिन दोनों पार्टियों के बीच आखिरकार सीट शेयरिंग का फॉर्मूला सुलझ नहीं पाया। हाल ही में आप नेता राघव चड्ढा ने कहा था कि हम चाहते हैं कि गठबंधन हो और जल्द ही इस संबंध में बताया जाएगा। हालांकि, जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इससे साफ पता चलता है कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग-अलग होकर ही चुनाव लड़ेंगी। हरियाणा विधानसभा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होना है। 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। (IANS)

ये भी पढ़ें-

हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, अंबाला कैंट से इस नेता को टिकट

हरियाणा की 3 सीटों पर BJP ने उतारे उम्मीदवार, सिरसा से रोहताश जांगड़ा को दिया टिकट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।