1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुरेना में रेत माफिया का आतंक, एक पुलिसकर्मी शहीद

मुरेना में रेत माफिया का आतंक, एक पुलिसकर्मी शहीद

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 06, 2015 04:02 pm IST,  Updated : Apr 06, 2015 04:03 pm IST

मध्य प्रदेश के मुरैना के धनेला गांव में रेत माफिया ने   कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह चौहान की कथिक रुप से हत्या करवा दी। चौहान पुलिस दल के साथ एक आरोपी को पकड़ने गए थे लेकिन रास्ते

- India TV Hindi

मध्य प्रदेश के मुरैना के धनेला गांव में रेत माफिया ने   कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह चौहान की कथिक रुप से हत्या करवा दी। चौहान पुलिस दल के साथ एक आरोपी को पकड़ने गए थे लेकिन रास्ते में रेत माफिया के डंपर को रोकने की कोशिश में वह शहीद हो गए।

ख़बरों के अनुसार पुलिस टीम को रास्ते में रेत माफ़िया का एक डंपर दिखाई दिया। कांस्टेबल ने डंपर रुकवाने की कोशिश की और कुछ देर के बाद उन्होंने उसे पकड़ तो लिया लेकिन डंपर बेकाबू होने की वजह से अपनी जान से हाथ धो बैठे। इस घटना के बाद ड्रावर मौके से फरार हो गया।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दोषी को सख़्त से सख़्त सज़ा देने का आश्वासन दिया साथ ही साथ मामले की SIT जांच के आदेश दे भी दिए हैं। SIT को पंद्रह दिन में अपनी रिपोर्ट देनी होगी।

कॉन्स्टेबल के परिवार को दस लाख रुपये के मुआवजा देने का एलान किया है। पुलिस शहीद फंड से भी परिजनों को एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

चंबल में हमेशा से ही किसी न किसी का राज रहा है, जहां पहले डकैतों का राज था तो वहीं अब रेत माफिया का है। उन्हें ना तो पुलिस का ख़ौफ़ है ना ही क़ानून का डर है।

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत