1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में खराब मौसम के चलते 10 ट्रेनें रद्द

दिल्ली में खराब मौसम के चलते 10 ट्रेनें रद्द

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 22, 2018 10:10 am IST,  Updated : Jan 22, 2018 10:10 am IST

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह सर्द रही और आंशिक बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

 10 trains cancelled due to bad weather in Delhi- India TV Hindi
10 trains cancelled due to bad weather in Delhi

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह सर्द रही और आंशिक बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सुबह हल्के कोहरे के साथ दिन में आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी।" (पाकिस्तानी रेंजरेस द्वारा की गई गोलीबारी में एक नागरिक की मौत )

उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे के कारण 10 ट्रेनें रद्द हो गई, 22 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और तीन के समय में फेरबदल किया गया है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना थी।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत