1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फिलीपीन्स तट के पास मालवाहक जहाज डूबा, चालक दल के 11 भारतीय सदस्य लापता

फिलीपीन्स तट के पास मालवाहक जहाज डूबा, चालक दल के 11 भारतीय सदस्य लापता

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 13, 2017 10:05 pm IST,  Updated : Oct 13, 2017 10:05 pm IST

फिलीपीन के तट के निकट प्रशांत महासागर में आज एक मालवाहक पोत डूब गया, जिसके बाद से चालक दल के 11 भारतीय सदस्य लापता हैं।

vessel- India TV Hindi
vessel

नयी दिल्ली: फिलीपीन के तट के निकट प्रशांत महासागर में आज एक मालवाहक पोत डूब गया, जिसके बाद से चालक दल के 11 भारतीय सदस्य लापता हैं। फिलीपीन, जापान और चीन में भारतीय राजनयिक मिशन ने इनकी तलाश के लिए तत्काल प्रयास शुरू कर दिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि ये मिशन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। 

कुमार ने कहा, ओकिनावा के तट के निकट पोत डूबा जिसके चालक दल के 15 भारतीय सदस्यों को बचा लिया गया है और 11 लापता हैं। जापान, फिलीपीन और चीन में हमारे मिशन लगे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बचाए गए भारतीय सदस्यों के नाम जापानी अधिकारियों से मिल गए हैं।

​जापानी तटरक्षक ने एक बयान में कहा कि 33,205 टन वाला मालवाहक पोत एमराल्ड स्टार ने आज उस वक्त दिक्कत में होने का संकेत भेजा जब यह फिलीपीन के उत्तरी तट से करीब 280 किलोमीटर दूर था। इस पोत पर 26 भारतीय नागरिक सवार थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत