1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वंदे भारत योजना के तहत पाकिस्तान से 118 भारतीय नागरिक 10 अगस्त को होगी वतन वापसी

वंदे भारत योजना के तहत पाकिस्तान से 118 भारतीय नागरिक 10 अगस्त को होगी वतन वापसी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 07, 2020 04:44 pm IST,  Updated : Aug 07, 2020 04:44 pm IST

पाकिस्तान से 118 भारतीय नागरिक 10 अगस्त को भारत लौटेंगे। इनको वंदे भारत योजना के तहत भारत लाया जाएगा।

118 Indian nationals to return from Pakistan under Vande Bharat Scheme on 10 August- India TV Hindi
118 Indian nationals to return from Pakistan under Vande Bharat Scheme on 10 August Image Source : FILE

नई दिल्ली: पाकिस्तान से 118 भारतीय नागरिक 10 अगस्त 2020 को भारत लौटेंगे। इनको वंदे भारत योजना के तहत भारत लिया जाएगा। भारत सरकार के ‘वंदे भारत’ अभियान के तहत लगभग साढ़े नौ लाख भारतीयों को विदेश से वापस लाया गया। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के उद्देश्य से चलाया गया यह सबसे बड़ा अभियान है। 

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सात मई को इस अभियान की शुरुआत की गई थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने डिजिटल माध्यम से आयोजित प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘वंदे भारत अभियान में हम दस लाख के आंकड़े को छूने वाले हैं। फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए चलाया गया यह सबसे बड़ा अभियान है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अब तक इस अभियान के तहत लगभग साढ़े नौ लाख भारतीय घर आ चुके हैं। वर्तमान में हम अभियान के पांचवें चरण में हैं। यह अभियान एक अगस्त को शुरू हुआ था।’’ श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय दूतावासों से आई मांग के आधार पर 60 और उड़ानों की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही इस महीने उड़ानों की संख्या बढ़कर 746 हो गई। उन्होंने कहा कि इस चरण में विदेश में फंसे 1,30,000 से अधिक भारतीयों को वापस लाने का लक्ष्य रखा गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।