1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार : मजदूरी के लिए भेजे जा रहे 12 बच्चे मुक्त

बिहार : मजदूरी के लिए भेजे जा रहे 12 बच्चे मुक्त

 Written By: IANS
 Published : Apr 04, 2015 01:23 pm IST,  Updated : Apr 04, 2015 02:13 pm IST

सासाराम: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन से पुलिस ने शनिवार तड़के 12 बच्चों को मजदूरी कराने ले जा रहे दलालों के चंगुल से मुक्त कराया। दलाल इन सभी बच्चों को मजदूरी के लिए राजस्थान के

- India TV Hindi

सासाराम: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन से पुलिस ने शनिवार तड़के 12 बच्चों को मजदूरी कराने ले जा रहे दलालों के चंगुल से मुक्त कराया। दलाल इन सभी बच्चों को मजदूरी के लिए राजस्थान के जयपुर ले जा रहे थे। सासाराम रेल थाना के प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सभी बच्चे प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर बैठे थे। पुलिस ने बच्चों से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा। पुलिस को देखते ही दलाल फरार हो गए।

 

बच्चों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उन्हें दो हजार रुपये मासिक की मजदूरी पर जयपुर ले जाया जा रहा था। सभी बच्चे झारखंड में पलामू जिले के हरिहरगंज के निवासी बताए जा रहे हैं।

 

कुमार ने बताया कि बच्चों के अभिभावकों को इसकी सूचना दे दी गई है और बच्चों को मजदूरी के लिए ले जाने वाले गिरोह का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत