1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CRPF की दिल्ली स्थित बटालियन में 12 और कोरोना पॉजिटिव, अभी तक कुल 64 जवान संक्रमित

CRPF की दिल्ली स्थित बटालियन में 12 और कोरोना पॉजिटिव, अभी तक कुल 64 जवान संक्रमित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 01, 2020 01:23 pm IST,  Updated : May 01, 2020 01:30 pm IST

दिल्ली स्थित सीआरपीएफ की बटालियन के और 12 कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई ​है।

CRPF 31st Battalion Delhi Coronavirus cases- India TV Hindi
Coronavirus cases in CRPF

नयी दिल्ली। घातक कोरोना वायरस अब सुरक्षाबलों के बीच भी अपनी जड़ें जमा रहा है। दिल्ली स्थित सीआरपीएफ की बटालियन के और 12 कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई ​है। गुरुवार को भी यहां के 6 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक यूनिट के कुल 64 सैनिकों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

अधिकारियों ने बताया कि ये सभी मयूर विहार फेज-3 में स्थित अर्द्धसैनिक बल की 31वीं बटालियन के कर्मी हैं। बटालियन के 46 कर्मियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने और एक सैनिक की मौत होने के कारण इसे पहले ही सील किया जा चुका है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 89 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से कल छह और आज 12 जवानों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

उन्होंने बताया कि संक्रमित हुए सभी सैनिकों को दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि मंगलवार को सब-इंस्पेक्टर रैंक के एक अधिकारी (55) की मौत हो गई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत