1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चेन्नई एयरपोर्ट पर फंसे 1500 यात्री, उड़ानें रद्द

चेन्नई एयरपोर्ट पर फंसे 1500 यात्री, उड़ानें रद्द

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 02, 2015 04:51 pm IST,  Updated : Dec 02, 2015 04:51 pm IST

चेन्नई: चेन्नई में बाढ़ के चलते रनवे पर पानी भरा होने की वजह से कल सुबह तक के लिए चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमान परिचालन बंद रहेगा जहां 1500 यात्री समेत करीब 3500 लोग फंसे

चेन्नई एयरपोर्ट पर...- India TV Hindi
चेन्नई एयरपोर्ट पर फंसे 1500 यात्री, उड़ानें रद्द

चेन्नई: चेन्नई में बाढ़ के चलते रनवे पर पानी भरा होने की वजह से कल सुबह तक के लिए चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमान परिचालन बंद रहेगा जहां 1500 यात्री समेत करीब 3500 लोग फंसे हुए हैं।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने कहा कि सभी फंसे हुए यात्रियों को हवाईअड्डे से बाहर निकाला जा रहा है लेकिन उन्होंने अभी तक बचाये गये लोगों की ठीक-ठीक संख्या नहीं बताई। एएआई ने सभी विमान सेवा संचालकों को कल सुबह छह बजे तक विमान परिचालन निलंबित होने के संबंध में एनओटीएएम (नोटिस टू एयरमैन) जारी किया है।

नोटिस टू एयरमैन एक ऐसा नोटिस होता है, जिसमें वायुक्षेत्र प्रबंधन के तहत किसी प्रतिष्ठान, स्थिति से संबंधित जानकारी या किसी सुविधा, सेवा या प्रक्रिया में बदलाव की जानकारी होती है। एएआई के अध्यक्ष आर के श्रीवास्तव ने कहा कि आज सुबह हवाईअड्डे पर करीब 1500 यात्री और 2000 अन्य कर्मचारी फंसे हुए थे। लोगों को वहां से सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया चल रही है और आज शाम तक यह कवायद पूरी होने की संभावना है।

श्रीवास्तव ने नई दिल्ली में कहा कि सभी यात्रियों को आज शाम चार बजे तक निकाला जा सकता है। एएआई ने यात्रियों को हवाईअड्डे से निकालने के लिए छह बसों का बंदोबस्त किया है। उन्होंने कहा कि कल रात आठ बजे से 66 आने वाली उड़ानों और 53 जाने वाले विमानों को निरस्त कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत