1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान में 24 घंटे में कोरोना के लगभग 2,000 नए केस, अब तक 29,464 लोग संक्रमित

पाकिस्तान में 24 घंटे में कोरोना के लगभग 2,000 नए केस, अब तक 29,464 लोग संक्रमित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 10, 2020 04:01 pm IST,  Updated : May 10, 2020 04:01 pm IST

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,991 नए मामले दर्ज किए। अब यहां कुल मामलों की संख्या रविवार को 29,464 हो गई।

Coronavirus Case in Pakistan- India TV Hindi
Coronavirus Case in Pakistan Image Source : AP

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,991 नए मामले दर्ज किए। अब यहां कुल मामलों की संख्या रविवार को 29,464 हो गई। यह संख्या नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर के नवीनतम अपडेट के अनुसार है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सेंटर के हवाले से कहा है कि कम से कम 21 और मौतें दर्ज की गईं हैं, जिसके कारण देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 639 हो गई है।

पंजाब प्रांत 11,093 कोविड-19 मामलों और 193 मौतों के साथ सबसे खराब स्थिति में है, इसके बाद सिंध प्रांत में 10,771 संक्रमण के मामले हैं और यहां 180 मौतें हो चुकी हैं।

राजधानी इस्लामाबाद में 641 मामले दर्ज किए गए हैं और पांच मौतें हुई हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत