1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान: कराची में दर्दनाक हादसा, भरभरा कर गिरी दो इमारतें

पाकिस्तान: कराची में दर्दनाक हादसा, भरभरा कर गिरी दो इमारतें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 07, 2020 11:12 pm IST,  Updated : Jun 07, 2020 11:12 pm IST

पाकिस्तान में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पाकिस्तान के प्रमुख व्यवसायिक शहर कराची में दो इमारतें भरभरा कर गिर गई।

Karachi Building Collapse - India TV Hindi
Karachi Building Collapse  Image Source : DAWN NEWS TWITTER

पाकिस्तान में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पाकिस्तान के प्रमुख व्यवसायिक शहर कराची में दो इमारतें भरभरा कर गिर गई। पाकिस्तानी मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार कराची के ल्यारी इलाके में स्थित कालरी में 2 इमारतें गिर गई हैं। अभी तक 4 घायलों को इमारत के मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। अभी तक मृतकों की संख्या बाहर नहीं आई है। फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत