1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर सामान में से मोबाइल की चोरी, गो एयर के दो कर्मचारी गिरफ्तार

इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर सामान में से मोबाइल की चोरी, गो एयर के दो कर्मचारी गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 02, 2018 06:42 am IST,  Updated : Oct 02, 2018 06:42 am IST

देश के सबसे अधिक सुरक्षा वाले इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मोबाइल चोरी की घटना सामने आई है।

GoAir officials arrested for stealing phones- India TV Hindi
GoAir officials arrested for stealing phones

नई दिल्ली। देश के सबसे अधिक सुरक्षा वाले इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मोबाइल चोरी की घटना सामने आई है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस मामले में विमानन कंपनी गो एयर के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों पर पटना से आई फ्लाइट के सामान से मोबाइल फोन की कथित रूप से चोरी करने का आरोप है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि 19 सितंबर को पटना से गोएयर के विमान से दिल्ली आये कार्गो शिपमेंट से मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज करायी गई थी। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई थी। करीब दो हफ्तों की पड़ताल के बाद आखिरकार पुलिस ने गो एयर के दो कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है।

हवाई अड्डा पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने कहा कि चोरी हुए मोबाइल फोन के आधार पर तथ्य जुटाकर छापेमारी की गई। इसी सिलसिले में एरो सिटी से सचिन मानव (30) और सतीश पाल (40) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों ने इस मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत