1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देखिए MBA वालो का मैनेजमेंट, लोगों को लगाया 100 करोड़ का चूना

देखिए MBA वालो का मैनेजमेंट, लोगों को लगाया 100 करोड़ का चूना

 Written By: IANS
 Published : Jun 23, 2015 07:56 am IST,  Updated : Jun 23, 2015 08:37 am IST

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस की अपराध शाखा ने बीमा योजनाओं के नाम पर 1500 लोगों से 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी करने वाले गिरोह के 20 सदस्यों को गिरफ्तार कर

ग्वालियर: 100 करोड़ की...- India TV Hindi
ग्वालियर: 100 करोड़ की ठगी करने वाले 20 गिरफ्तार

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस की अपराध शाखा ने बीमा योजनाओं के नाम पर 1500 लोगों से 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी करने वाले गिरोह के 20 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में आठ महिलाएं भी हैं। अपराध शाखा की प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा मैथ्यू ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में इस गिरोह का खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि अप्रैल में एक रेलवे कर्मचारी ने शिकायत की कि बीमा पॉलिसी का बोनस दिलाने के नाम पर ट्रिप टूर पैकेज नाम की दिल्ली की एक कंपनी ने उससे 17 लाख रुपये ठग लिए। दो माह की जांच के बाद इसका खुलासा हो पाया।

पुलिस को जांच में पता चला कि इस गिरोह के सदस्य उन लोगो से संपर्क करते थे जिनकी पॉलिसी लैप्स हो जाती थी। उन्हें लैप्स हो चुकी पॉलिसी का बोनस दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठते थे। इस गिरोह ने लगभग 1500 लोगों को अपना शिकार बनाकर उनके 100 करोड़ रुपये ठग लिए।

इस गिरोह का सरगना आकाश बिड़ला है, जिसने इंग्लैंड से MBA की पढ़ाई की है। इसमें उसकी पत्नी उर्वशी भी साथ देती थी। पुलिस ने गिरोह के 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत