1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में जानवरों पर टूटा आसमानी बिजली का कहर, 220 भेड़-बकरियों की मौत

कश्मीर में जानवरों पर टूटा आसमानी बिजली का कहर, 220 भेड़-बकरियों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 15, 2019 07:43 pm IST,  Updated : Jul 15, 2019 07:43 pm IST

कश्मीर के गंदेरबाल जिले में कंगन के ऊपरी हिस्से में बिजली गिरने से करीब 220 भेड़ बकरियों की मौत हो गई। हालांकि, हादसे में किसी शख्स की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ।

कश्मीर में जानवरों पर टूटा आसमानी बिजली का कहर- India TV Hindi
कश्मीर में जानवरों पर टूटा आसमानी बिजली का कहर

नई दिल्ली: कश्मीर के गंदेरबाल जिले में कंगन के ऊपरी हिस्से में बिजली गिरने से करीब 220 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। हालांकि, हादसे में किसी शख्स की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ। अधिकारियों ने कहा कि ‘पोश्करवांगट इलाके में अंबपथरी-होक्सरवाखलवन चारागाह में बिजली गिरी, जिसकी वजह से भेड़-बकरियों समेत करीब 220 जानवरों की मौत हो गई।’ 

अधिकारियों ने बताया कि ‘ये सभी एक ही झुंड का हिस्सा थे। हालांकि, इस घटना में किसी इंसान की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ।’ हादसे में मरने वाले सभी जानवर राजौली के रहने वाले मोहम्मद यासिन बकरवाल गुलाम मोहम्मद खान, नाजिर अहमद बकरवाल, अब्दुल माजिद, गुलशन हसन, गुलाम मोहम्मद और मोहम्मद शरीफ कसाना के थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत