1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बर्फबारी से पहले 300 पाकिस्तानी आतंकी कश्मीर में घुसपैठ करने को तैयार, सेना ने सील की LOC

बर्फबारी से पहले 300 पाकिस्तानी आतंकी कश्मीर में घुसपैठ करने को तैयार, सेना ने सील की LOC

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 21, 2020 01:05 pm IST,  Updated : Oct 21, 2020 01:05 pm IST

करीब 250 से 300 आतंकी कश्मीर में एलओसी पर घुसपैठ करने की तैयारी कर रहे हैं।

250-300 militants waiting at launch pads to Infiltrate- India TV Hindi
250-300 militants waiting at launch pads to Infiltrate Image Source : PTI

श्रीनगर। अक्टूबर का महीना खत्म होने को है। सुदूर उत्तर में कश्मीर की वादियों में सर्दियां दस्तक दे रही हैं। ऐसे में अगले कुछ महीनों बर्फबारी से पहले एक बार फिर सीमा के उस पार आतंकियों के पाकिस्तानी रहनुमा नापाक साजिश रचने में जुट गए हैं। खुफिया एजेंसियों को खबर मिली है कि करीब 250 से 300 आतंकी कश्मीर में एलओसी पर घुसपैठ करने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच सेना ने एलओसी से सटे इलाकों में बॉर्डर को पूरी तर से सील कर दिया है। 

सेना के अनुसार एलओसी की दूसरी ओर करीब 300 आतंकी भारत में घुसने के लिए लॉन्च पैड्स का इंतजार कर रहे। लेकिन भारत ने पिछले कई कई महीनों से सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया है। सेना के अनुसार इस साल 30 से भी कम आतंकवादी घाटी में सीमा को पार करने में सफल हो सके हैं। 

सेना का कहना है कि सीमाएं पूरी तरह से सील हैं और घुसपैठ की कोई गुंजाइश नहीं है। दूसरी ओर पाकिस्तान में बैठे आतंकी सरगना बर्फबारी से पहले, जितने संभव हो उतने उग्रवादियों को भेजने का प्रयास करने में जुटे हैं। लेकिन भारतीय सेना की मुस्तैदी के कारण अभी तक उन्हें अपनी नापाक साजिश को अंजाम देने में सफलता नहीं मिली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत