1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: तेजस एक्सप्रेस में संदिग्ध विषाक्त भोजन से 26 यात्री बीमार, मचा हड़कंप

महाराष्ट्र: तेजस एक्सप्रेस में संदिग्ध विषाक्त भोजन से 26 यात्री बीमार, मचा हड़कंप

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 15, 2017 08:42 pm IST,  Updated : Oct 15, 2017 08:42 pm IST

गोवा से मुंबई जा रही तेजस एक्सप्रेस में आज रेलवे की जलपान इकाई आईआरसीटीसी का खाना खाने के बाद कम से कम 26 यात्री बीमार पड़ गए

tejas express- India TV Hindi
tejas express

मुंबई: गोवा से मुंबई जा रही तेजस एक्सप्रेस में आज रेलवे की जलपान इकाई आईआरसीटीसी का खाना खाने के बाद कम से कम 26 यात्री बीमार पड़ गए।

कोंकण रेलवे के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय गुप्ता ने बताया कि तेजस एक्प्रेस में रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम आईआरसीटीसी का खाना खाने के बाद यात्रियों ने अस्वस्थ होने की शिकायत की।

उन्होंने बताया कि ट्रेन को चिपुलान स्टेशन (महाराष्ट्र) पर रोका गया और अस्वस्थ सभी 26 यात्रियों को शहर के लाइफ केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर नहीं है।

बता दें कि तेजस एक्सप्रेस को गोवा के करमाली से मुंबई के सीएसएमटी तक चलाया जाता है। ये ट्रेन करीब साढ़े 500 किलोमीटर की दूरी 8.30 घंटे में तय करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत