मोहाली: चंडीगढ़ के पास मोहाली में पंजाब पुलिस ने 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों के पास भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए है। इनके पास बरामद हुए हथियार पाकिस्तान, ब्राजील और चाइना के बताए जा रहे है। साथ ही इनके पास से पाकिस्तानी मोबाइल सिम भी बरामद किए गए हैं।
ये तीनों व्यक्ति खरड़ से गिरफ्तार किए गए है। तीनों के पास से पुलिस ने हथियार और गोला बारुद बरामद किया है। इनके पास से पाकिस्तान से मंगाई गई दो एके 47 राइफल बरामद हुई है, जबकि 5 चाइनीज और ब्राजील के पिस्टल बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक ये आरोपी ड्रग्स की तस्करी में शामिल रहे हैं। इन पर हत्या और किडनैपिंग के कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने फिलहाल इनके पाकिस्तानी आतंकियों से लिंक से इनकार नहीं किया है। इस मामले को लेकर थोड़ी देर में एसएसपी मोहाली प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।