1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: पुलवामा में जाकिर मूसा ग्रुप के 3 आतंकी ढेर, माछिल में मारे गए आतंकियों से मिले थे पाक और चीन के हथियार

J&K: पुलवामा में जाकिर मूसा ग्रुप के 3 आतंकी ढेर, माछिल में मारे गए आतंकियों से मिले थे पाक और चीन के हथियार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 09, 2017 04:39 pm IST,  Updated : Aug 09, 2017 06:31 pm IST

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने पिछले 24 घंटे में आठ आतंकियों को मार गिराया है। पुलवामा के त्राल में तीन आतंकियों को मारा गया है और सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। खबर है कि दो से तीन आतंकी और छिपे हो सकते हैं।

kupwara encounter- India TV Hindi
kupwara encounter

पुलवामा: जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने पिछले 24 घंटे में आठ आतंकियों को मार गिराया है। पुलवामा के त्राल में तीन आतंकियों को मारा गया है और सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। खबर है कि दो से तीन आतंकी और छिपे हो सकते हैं।

वहीं सोमवार को कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में पांच आतंकियों को ढेर कर दिया था। माछिल सेक्टर में अंजाम दिए गए ऑपरेशन के बारे में सेना ने बुधवार को जानकारी दी। सेना ने कहा कि घनी झाड़ियों का फायदा उठाकर माछिल सेक्टर में 5 आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। इसके बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया और 5 आतंकियों को मार गिराया। इनके पास से पाकिस्तान और चीन के हथियार बरामद किए गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत